{"_id":"62dc3ab14994772cd561969c","slug":"thieves-broke-the-locks-of-two-houses-in-rit-village-and-blew-away-rs-25-000-worth-of-jewelery-hamirpur-hp-news-sml4161645102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिट गांव में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ लाखों के गहने और 25,000 उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिट गांव में चोरों ने दो घरों के ताले तोड़ लाखों के गहने और 25,000 उड़ाए
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत रिट गांव में शुक्रवार रात को शातिरों ने दो घरों के ताले तोड़ गहनों और नकदी पर हाथ साफ किया है। जिन घरों के ताले टूटे हैं, वह आपस में चाचा और भतीजा हैं। दोनों घर आमने-सामने स्थित हैं। पहले चाचा के घर में चोरी का पता चला था, लेकिन जब पुलिस छानबीन करने पहुंची और भतीजा अपने घर के कमरे से कुछ सामान लाने गया तो उनके एक कमरे का सामान भी बिखरा हुआ पाया गया। उन्होंने जांच की तो पाया कि गहने व नकदी गायब है। उधर, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
रिट गांव निवासी उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनके व उनके चाचा सुरेश्वर शर्मा के घर पर चोरी हुई है। इसका पता शनिवार सुबह चला, जब उसकी चाची जीवन रतन ने अपने घर के एक कमरे का ताला टूटा हुआ देखा। उनके घर से सोने का एक गहना और ट्रंक में रखी 20 हजार की नकदी चोरी हुई है। उमेश ने बताया कि जब पुलिस मौके पर छानबीन कर रही थी तो वह अपने घर से कुछ सामान लेने के लिए एक कमरे में गया।
इस कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। जब जांच की तो यहां से छह तोला सोने के गहने और 5,000 रुपये गायब थे। चोरी के बाद चोरों ने कमरे का ताला बंद किया था। इस कारण पहले उन्हें अपने घर में हुई चोरी की भनक नहीं लगी। उमेश ने बताया कि उसके चाचा पुराने घर में सोए थे जबकि उनके नए घर में चोरी हुई। उनके अपने घर में उनके पिता रामेश्वर शर्मा व माता जिस कमरे में सोए हुए थे, उससे तीसरे नंबर के कमरे में चोरी हुई है। दोनों घरों के कमरों में सामान पूरी तरह बिखरा था। चोरों ने दरवाजों के ताले तोड़ कर अंदर रखे ट्रंकों के ताले तोड़कर चोरी की है। इस संबंध में थाना प्रभारी योगराज चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।