{"_id":"67055e15aa3d5817ef0ba511","slug":"there-will-be-savings-by-installing-solar-systems-on-the-roofs-of-houses-ranjit-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-137886-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने से होगी बचत : रणजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने से होगी बचत : रणजीत
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड द्वारा हमीरपुर के बचत भवन में आयोजित कार्यशाला में मौजूद विधायक रणजीत सिंह सह
हमीरपुर। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं को पंचायत स्तर तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने यह बात हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड द्वारा हमीरपुर के बचत भवन में आयोजित कार्यशाला के दौरान कही। यह कार्यशाला प्रदेश को पूर्ण हरित राज्य के रूप में स्थापित करने की ओर बढ़ते कदम पर आधारित थी।
विधायक ने कहा कि जन-मानस को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि हर व्यक्ति को योजनाओं का सही लाभ मिल सके। उन्होंने सौर ऊर्जा के दोहन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने सोलर सिस्टम को घरों की छतों पर लगाने की अपील की, जिससे हर परिवार को आर्थिक बचत हो सके।
राज्य बिजली बोर्ड के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं की जानकारी आम जनता को प्रभावी रूप से उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सौर ऊर्जा, बायोगैस, और हाईड्रोजन से ऊर्जा दोहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जो व्यक्तिगत लाभ और रोजगार के साधन प्रदान करते हैं। इस अवसर पर बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता सिस्टम प्लानिंग, ई. लुकेश ठाकुर ने सौर ऊर्जा से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा की।
विज्ञापन
कार्यशाला के अंत में सौर ऊर्जा से संबंधित प्रचार रथ को प्रबंध निदेशक संदीप कुमार और अन्य विशेष अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. पुष्पेंदू वर्मा और बिजली बोर्ड से ई. परवीन धीमान भी उपस्थित रहे।