फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be proper arrangement for sitting of patients in Bijhari Hospital

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी अस्पताल में मरीजों के बैठने की होगी उचित व्यवस्था

Wed, 23 Jul 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 23 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
There will be proper arrangement for sitting of patients in Bijhari Hospital
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत : जागर
बिझड़ी (हमीरपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिझड़ी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम बड़सर राजेंद्र गौतम ने की।
विज्ञापन

बैठक में निर्णय लिया गया कि अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। समिति के सदस्यों ने अस्पताल में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की कमी का मुद्दा भी उठाया। वहीं, बीएमओ ने जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इस बैठक में बीएमओ बड़सर अरविंद टंडन, सामुदायिक केंद्र बिझड़ी के स्टाफ सहित जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई। रोगियों की सुविधाओं और अस्पताल के उचित रखररखाव के लिए वर्ष 2025-26 के लिए 10 लाख 44 हजार 899 रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में अस्पताल के ढांचागत विकास, नई चिकित्सा मशीनों की खरीद और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। समिति ने अस्पताल के लिए आवश्यक दवाइयों और अन्य उपकरणों की एक सूची तैयार कर उसे जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजेंद्र गौतम ने अस्पताल प्रशासन और रोगी कल्याण समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि सरकार की ओर से चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद मरीज तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। रोगी कल्याण समिति ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया कि वे इन सभी प्रस्तावों पर तुरंत अमल करें और अगली बैठक में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed