{"_id":"67801a9212d6ffe79b0554d4","slug":"there-will-be-local-holiday-on-sair-instead-of-lohri-in-bhoranj-sub-division-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-145425-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: भोरंज उपमंडल में लोहड़ी के बजाय सायर पर होगी लोकल छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: भोरंज उपमंडल में लोहड़ी के बजाय सायर पर होगी लोकल छुट्टी
Fri, 10 Jan 2025 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। जिला हमीरपुर में दो लोकल छुट्टियों के संबंध में जिलाधीश की ओर से पूर्व में जारी आदेश में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश के अनुसार भोरंज उपमंडल में इस वर्ष सोमवार 13 जनवरी के बजाय 16 सितंबर को सायर उत्सव के दिन स्थानीय अवकाश रहेगा। जबकि, जिला के अन्य उपमंडलों हमीरपुर, सुजानपुर, बड़सर और नादौन में 13 जनवरी को लोहड़ी पर स्थानीय अवकाश रहेगा। जिलाधीश की ओर से पूर्व में जारी आदेश के अनुसार 22 अक्तूबर को गोवर्द्धन पूजा के अवसर पर जिले के सभी उपमंडलों में स्थानीय अवकाश होगा। संवाद
विज्ञापन