फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be discussion on PG operating system in the city council meeting.

Hamirpur (Himachal) News: पीजी संचालन व्यवस्था पर नगर परिषद की बैठक में होगा मंथन

Tue, 03 Sep 2024 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
बैठक में पीजी और कोचिंग सेंटर के संचालक भी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन


बीते दिनों संदिग्ध हालत में एक छात्र की पीजी में हो गई थी मौत

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर ने शहर में पीजी संचालन व्यवस्था के सिलसिले में पांच सितंबर को विशेष बैठक बुलाई है। इसमें कोचिंग सेंटर संचालकों को बुलाया गया है। उन सभी मकान मालिकों को बैठक के लिए बुलाया गया है जिन्होंने घरों में पांच से अधिक लोगों को पीजी सर्विस के तहत ठहराया है।


बीते दिनों हमीरपुर शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक कोचिंग प्रशिक्षु की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पीजी संचालन की व्यवस्था पर खूब सवाल उठे थे। शहर में महज 33 पीजी संचालक नगर परिषद के पास पंजीकृत है। गली-गली में शहर में घरों में पीजी चल रहे हैं लेकिन प्रशासन और विभाग के पास इनका पंजीकरण नहीं है। डीसी हमीरपुर अमरजीत सिंह ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों की बैठक बुलाई थी। इसमें नगर परिषद को पीजी संचालन की व्यवस्था के लिए बाइलॉज बनाने के लिए निर्देश दिए थे। इस कड़ी में अब पीजी के पंजीकरण के सिलसिले में यह बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के लिए सभी पार्षदों को सूचित किया गया है। सभी से पीजी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। इससे पूर्व सभी कोचिंग सेंटर संचालकों को संपर्क किया गया है। इन सेंटर का पीजी संचालकों से सीधा जुड़ाव है। ऐसे में इनकी भी जिम्मेवारी अहम है। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर ने बताया कि पांच सितंबर को बैठक बुलाई गई है। इसमें पीजी संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा होगी। पार्षदों के साथ इस बैठक में पीजी और कोचिंग सेंटर संचालक भी हिस्सा लेंगे। यह बैठक नगर परिषद हमीरपुर के कार्यालय में ही बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed