{"_id":"659af40af7ddc931040e4cf7","slug":"there-will-be-a-fine-of-rs-500-for-smoking-in-hamirpur-bus-stand-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1003-18291-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर बस अड्डा में धूम्रपान पर होगा 500 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर बस अड्डा में धूम्रपान पर होगा 500 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
हमीरपुर। बस अड्डा हमीरपुर की कार्यप्रणाली में अनुशासन लाने की प्रबंधन पूरी कोशिश कर रहा है। बस अड्डा हमीरपुर में सफाई व्यवस्था में अब काफी सुधार होता दिख रहा है। प्रबंधन की तरफ से व्यवस्था में सुधार लाने के लिए कुछ कड़े फैसले भी लिए हैं ताकि यात्रियों को बस में उतरते और चढ़ते समय गंदगी का सामना न करना पड़े। इस कार्य में प्रबंधन की हमीरपुर पुलिस मदद कर रही है। गुंडा तत्वों की ओर से बस अड्डा में गंदगी फैलाने का काम किया जाता है।
कुछ व्यक्ति बसों के पीछे धूम्रपान भी करते रहते थे। अब इस तरह के कार्य बस स्टैंड पर पूरी तरह से रुक गए हैं। डिपो प्रबंधन ने बसों के पीछे जहां बस रूटों के काउंटरों के बैनर पेंट करवाकर लिखवा दिए हैं वहीं इनके साथ धूम्रपान, पेशाब और गंदगी फैलाने पर 500 रुपये के जुर्माने की भी चेतावनी लिखवाई है। इससे बस स्टैंड पर गंदगी और वातावरण दूषित करने वाले सतर्क होकर दूसरी जगह तलाश कर रहे हैं। यह सारे कार्य नए उपमंडलीय प्रबंधक के आने के बाद ही किए जा रहे हैं। इससे पहले बस अड्डा की व्यवस्था को इतना चुस्त और दुरुस्त नहीं किया गया था।
बाक्स
पथ परिवहन निगम डिपो हमीरपुर के उपमंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि बस अड्डा हमीरपुर मेंं सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब अड्डा में बसों के पीछे पेशाब करने, गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने पर 500 रुपये जुर्माना करने की चेतावनी दीवारों पर लिखवा दी गई है। इस कार्य में जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद भी ली जाएगी।