फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There will be a CBT center in every district of the state for TGT Arts recruitment.

Hamirpur (Himachal) News: टीजीटी आर्ट्स भर्ती के लिए प्रदेश के हर जिले में होगा सीबीटी केंद्र

Fri, 19 Dec 2025 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 19 Dec 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
आयोग ने टीजीटी नॉन मेडिकल के लिए बनाए 20 केंद्र
विज्ञापन

आयोग ने रील के माध्यम से दुष्प्रचार पर जताई आपत्ति
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के तहत जनवरी माह में प्रस्तावित टीजीटी आर्ट्स की कंप्यूटर आधरित परीक्षा (सीबीटी) के लिए सभी जिले में परीक्षा केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया है। टीजीटी आर्ट्स पोस्ट कोड 25001 के तहत यह परीक्षा 12 से 16 जनवरी तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा से एक सप्ताह पूर्व अभ्यर्थियों को रोल नंबर व एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। हर दिन तीन शिफ्टों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। टीजीटी आर्ट्स की परीक्षा के लिए 44139 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने वीरवार को आयोग कार्यालय में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही उन खबरों को नकारा है, जिसमें सीबीटी परीक्षा पर सवाल उठाए गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर किए गए उन दावों को नकारा है, जिसमें यह दावा किया गया है सीबीटी के बाद आयोग की ओर से एक और लिखित परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. महाजन ने कहा कि आयोग ने तमाम प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है, जिसमें अब लिखित परीक्षा को सीबीटी का नाम दिया गया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भ्रमित होने की जरूरत नहीं है। इसके साथ उन्होंने सोशील मीडिया पर वायरल कुछ रील में किए गए उन दावों को नकारा है, जिसमें कुछ अभ्यर्थियों को जोगिंद्रनगर और सोलन में सीबीटी केंद्र आवंटित करने का दावा गया था।
उन्होंने कहा कि अभी तक हुई परीक्षा में जोगिंद्रनगर और सोलन मुख्यालय में कोई केंद्र स्थापित ही नहीं किया गया है। इसके अलावा अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले सिलेबस की जानकारी भी नियमों के तहत दी जा रही है।

चंबा जिले में नॉन मेडिकल परीक्षा का केंद्र
टीजीटी नॉन मेडिकल की परीक्षा 25, 26, 27 दिसंबर को होना निर्धारित है। इसके लिए भी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के लिए आयोग की बेवसाइट पर लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है। इस परीक्षा के लिए अब चंबा जिले में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पूर्व की परीक्षाओं चंबा में सेंटर नहीं बनाया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 20 सीबीटी केंद्र स्थापित किए गए और इस परीक्षा के लिए 17 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। अभी तक आयोजित हुई परीक्षाओं में चंबा, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में कोई केंद्र नहीं थे। इन जिलों के अभ्यर्थियों के लिए साथ लगते जिले में केंद्र दिए गए थे।


कुछ पोस्ट कोड की भर्ती पर सरकार से जवाब का इंतजार

सचिव ने कहा कि पूर्व सरकार में विज्ञाप्ति कुछ पोस्ट कोड के भर्ती के आयोजन को लेकर सरकार को प्रपोजल भेजी गई है। इन पोस्ट कोड के तहत हजारों अभ्यर्थी भंग हो चुके आयोग के दौर में आवेदन कर चुके हैं, ऐसे में सरकार की ओर दिशानिर्देश मिलने के बाद ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed