फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There was uproar in the Gram Sabha regarding the selection of land for the Panchayat building, People are raising the demand to build a building in the center instead of the selected site of the panchayat. hamirpur news

पंचायत भवन के लिए भूमि चयन को लेकर ग्राम सभा में हुआ हंगामा

Mon, 09 Aug 2021 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
There was uproar in the Gram Sabha regarding the selection of land for the Panchayat building, People are raising the demand to build a building in the center instead of the selected site of the panchayat. hamirpur news
ग्राम पंचायत जीहण में ग्रामसभा के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन(हमीरपुर)। विकास खंड नादौन की नई बनी पंचायत जीहण में सोमवार को ग्रामसभा के दौरान पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि चयनित करने को लेकर हंगामा हो गया। विवाद तब बढ़ा, जब पंचायत प्रधान की चयनित भूमि पर अधिकांश लोगों ने विरोध जताया। एक पक्ष का आरोप था कि पंचायत प्रधान सहित कुछ अन्य लोग पंचायत भवन परिसर के लिए उस भूमि का चयन करवाने का प्रयास कर रहे हैं जो भूमि वार्ड एक से करीब पांच किलोमीटर दूर है। जिस भूमि बारे अधिकांश लोग सहमत हैं, वह भूमि सभी वार्डों के लिए लगभग एक समान दूरी पर है। लोगों ने बताया कि गत छह अप्रैल को 100 से अधिक ग्रामीणों ने हस्ताक्षर करके बीडीओ नादौन को एक पत्र सौंपा था। जिसमें चयनित की जा रही भूमि के चयन को रद्द करके पंचायत के केंद्र में स्थित भूमि पर ही पंचायत भवन बनाने का आग्रह किया था। सोमवार को इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पंचायत उपप्रधान मनोज कुमार, वार्ड सदस्य कमला देवी व राकेश कुमार, पूर्व वार्ड सदस्य विजय कुमार, कल्याण चंद, अशोक, कमलेश राणा, राम आदि ने बताया कि नई बनी पंचायत के भवन परिसर के लिए 11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि भवन परिसर पंचायत के केंद्र में बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिस भूमि का चयन किया गया था, उसके लिए 151 में से 103 लोग सहमत नहीं हैं। विवाद बढ़ता देख अंत में यह निर्णय लिया गया कि भूमि का चयन दोबारा होगा। इस संबंध में पंचायत प्रधान सुमन देवी ने कहा कि इस विषय पर किसी तरह का कोई भी विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed