फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There was a dispute between HRTC and private bus operators regarding the timetable on Thursday morning.

Hamirpur (Himachal) News: एचआरटीसी की चाबी निकालकर ले गया निजी बस का मालिक

Fri, 29 Sep 2023 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between HRTC and private bus operators regarding the timetable on Thursday morning.
एचआरटीसी की मतोह रूट पर गई बस।( स्रोत : संवाद )
गलोड़ (हमीरपुर)। एचआरटीसी और निजी बस ऑपरेटरों के बीच वीरवार सुबह समयसारिणी को लेकर विवाद हो गया। एचआरटीसी हमीरपुर डिपो की बस रोजाना की तरह वीरवार को भी हड़ेटा से मतोह वाया गाहलियां राईयां मैहरे जा रही थी। गाहलियां से बस चलने का समय सुबह आठ बजे का है।
विज्ञापन


इस दौरान सुबह साढ़े सात बजे एक निजी बस का मालिक मोटरसाइकिल पर मौके पर पहुंचा और गाहलियां में समयसारिणी को लेकर हुई बहसबाजी के बाद सरकारी बस की चाबी निकाल कर अपने साथ ले गया। इससे मैहरे की तरफ जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा और बस का रूट भी रद्द हो गया।
विज्ञापन

इस बस में सवार यात्रियों को अन्य बस में अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ा। बस चालक ने इसकी सूचना परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों ने पुलिस चौकी गलोड़ को शिकायत देकर निजी बस मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। इस बारे में एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के डीडीएम विवेक लखनपाल ने कहा कि एचआरटीसी की बस हड़ेटा से मतोह अपने निर्धारित समय पर जा रही थी तो एक निजी बस का मालिक गाहलियां चौक पर आया और समय को लेकर ड्राइवर, कंडक्टर व बस निरीक्षक के साथ उलझ पड़ा और बस की चाबी निकालकर अपने साथ ले गया। इसकी शिकायत पुलिस चौकी गलोड़ में करवा दी गई। उसके साथ नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस चौकी गलोड़ के प्रभारी विनय अत्री ने बताया कि एचआरटीसी बस का समय गाहलियां से आठ बजे का है। साढ़े सात बजे निजी बस का मालिक एचआरटीसी कर्मचारियों के समयसारिणी को लेकर उलझ पड़ा और चाबी लेकर मौके पर से चला गया। पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा डालने और बस रूट को बाधित करने के आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। मामले की आगामी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed