फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There should be no laxity in following the guidelines of the Election Commission: Debasweta

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देर्शों की अनुपालना में कोताही न हो: देबश्वेता

Sat, 03 Dec 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
There should be no laxity in following the guidelines of the Election Commission: Debasweta
बचत भवन हमीरपुर में चुनाव मगणना के बारे आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने मतगणना केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को यहां बचत भवन में मतगणना सुपरवाइजरों, सहायक तथा माइक्रो ऑब्जर्वरों के लिए आयोजित जिला स्तरीय पूर्वाभ्यास के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना हाल के अंदर की व्यवस्था के संबंध में निर्वाचन आयोग ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं और इनकी अनुपालना में किसी भी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ईवीएम को मतगणना टेबल तक लाने, सील खोलने और मतगणना के बाद वापस ले जाने की प्रक्रिया में पूरी सावधानी एवं पारदर्शिता बरतें, ताकि मतगणना के दौरान किसी भी तरह का अनावश्यक विवाद न हो। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना से संबंधित अन्य पहलुओं को लेकर भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। पूर्वाभ्यास के दौरान जिला निर्वाचन कार्यालय के तहसीलदार उपेंद्रनाथ शुक्ला ने मतगणना की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

इस अवसर पर निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार दीपक महाजन, राजेश कौंडल और जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतगणना केंद्रों पर तैनात होने वाले लगभग 225 अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed