फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There should be guidance sessions every week for students: Prof. Rajeshwar

विद्यार्थियों के लिए हर हफ्ते हों मार्गदर्शन सत्र : प्रो. राजेश्वर

Tue, 01 Oct 2024 07:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक में वीसी ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस/हमीरपुर। डॉ. यशवंत सिंह परमार उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने नेरी स्थित महाविद्यालय के शिक्षकों को हर सप्ताह संस्थान के विद्यार्थियों के लिए मेंटरशिप सेशन (मार्गदर्शन सत्र) आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को महाविद्यालय की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने कहा कि मेंटरशिप सत्रों के आयोजन से विद्यार्थियों को संस्थान में शिक्षण एवं अनुसंधान के लिए अच्छा एवं सौहार्दपूर्ण माहौल मिलेगा तथा यहां रैगिंग जैसी समस्या भी उत्पन्न नहीं होगी। प्रो. चंदेल ने कहा कि नौणी विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध किसी भी महाविद्यालय में पिछले लगभग डेढ़ दशक के दौरान रैगिंग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। इसके लिए सभी फैकल्टी मैंबर्स और विद्यार्थी बधाई के पात्र हैं।



नेरी महाविद्यालय में किसी भी तरह की रैगिंग को रोकने के लिए एंटी रैगिंग कमेटी और एंटी रैगिंग स्क्वायड की ओर से किए गए प्रबंधों की सराहना करते हुए कुलपति ने कहा कि मात्र 13 वर्षों के सफर में ही इस संस्थान ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अभी यहां विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कोर्सों में 768 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें लगभग 70 प्रतिशत छात्राएं हैं। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से विशेष अपील करते हुए कहा कि रैगिंग और नशे जैसी बुराइयों को रोकने में विद्यार्थियों की भूमिका भी बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर महाविद्यालय के डीन प्रो. धर्मपाल शर्मा ने कुलपति, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्यों और छात्र प्रतिनिधियों का स्वागत किया। एंटी रैगिंग स्क्वायड के अध्यक्ष डॉ. विकास शर्मा ने रैगिंग रोकने के लिए किए गए आवश्यक प्रबंधों तथा इससे संबंधित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों की जानकारी दी। एंटी रैगिंग कमेटी के सदस्य के रूप में उपस्थित एसडीएम संजीत ठाकुर, डीएसपी नितिन चौहान और अन्य सदस्यों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में डॉ. बीएस डोगरा, डॉ. शशि शर्मा, डॉ. स्नेह शर्मा, अन्य अधिकारी तथा छात्र प्रतिनिधि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed