Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There should be a CBI investigation into Vimal Negi death case: Ashish

विमल नेगी मौत मामले की हो सीबीआई जांच : आशीष

Fri, 04 Apr 2025 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 04 Apr 2025 05:59 AM IST
विज्ञापन
There should be a CBI investigation into Vimal Negi death case: Ashish
हमीरपुर के मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकालते भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता। पार्टी।
हमीरपुर (हमीरपुर)। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एचपीसीएल के मुख्य अभियंता विमल नेगी की मौत मामले में वीरवार शाम को मुख्य बाजार में कैंडल मार्च निकाला। भाजपा कार्यकर्ता एवं नेता टाउन हॉल हमीरपुर के समीप एकत्र हुए। टाउन हॉल से लेकर गांधी चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान विधायक आशीष शर्मा, विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित पूर्व विधायक और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि विमल नेगी की मौत मामले में अभी भी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को उनके लापता होने के पश्चात उनके परिवारजनों ने पावर कारपोरेशन के तीन अधिकारियों पर उन्हें विभिन्न प्रकार से प्रताड़ित कर उनसे गलत काम करवाने के आरोप लगाए थे। 10 मार्च को उन्हें बिलासपुर में देखा गया था लेकिन उन्हें ट्रेस नहीं कर पाए। उनके परिवारजन 14 और 18 मार्च को मुख्यमंत्री से मिले और उनको खोजने के लिए अभियान को तेज करने का आग्रह किया। परिवारजनों ने उनका सुराग देने पर एक लाख का इनाम देने की घोषणा की थी। सरकार की ओर से जांच में देरी हुई। बड़े अधिकारियों पर परिवारजनों ने आरोप लगाए है लेकिन कोई कड़ी कार्रवाई सरकार की ओर से नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कैंडल मार्च में आम लोग भी शामिल हुए हैं। विमल नेगी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित गई है। पावर कारपोरेशन के उच्च अधिकारियों पर जो भ्रष्टाचार के संगीन आरोप हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस प्रकरण की सीबीआई से जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed