फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is no gynecologist in Bhoranj hospital, patients are upset

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं, मरीज परेशान

Mon, 17 Mar 2025 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 17 Mar 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
विज्ञापन

आपात स्थिति में महिलाओं को हमीरपुर किया जा रहा रेफर
प्राथमिक उपचार के लिए भी महिलाएं 22 किमी दूर जाने को मजबूर
अस्पताल में हर रोज होती है 450 के करीब ओपीडी, समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भोरंज(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में एक वर्ष से विशेषज्ञ का पद खाली चल रहा है। इस कारण महिलाओं को प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 450 के करीब ओपीडी है, लेकिन गायनी विशेषज्ञ के न होने से महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है।

महिलाओं सुनीता, सुमन, डिंपल, सरिता, पूनम, रीना, ममता ने कहा कि अस्पताल में एक वर्ष से स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। अस्पताल में विशेषज्ञ न होने से महिलाओं को आपातकालीन स्थिति में 22 किलाेमीटर दूर स्थित मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर करना पड़ रहा है। इससे किसी भी मरीज की जान जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सरकार की ओर से करोड़ों रुपये खर्च कर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है, लेकिन रिक्त पदों को भरने में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मेरे कितने पद को भरने की मांग की है।
विज्ञापन


कोट
अस्पताल में गायनी विशेषज्ञ का तबादला हो चुका है। रिक्त पद के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
-डॉ. ललित कलिया, बीएमओ, स्वास्थ्य खंड भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed