फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is no checking system in Mini Secretariat, entry is free of restriction

Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय में चेकिंग की व्यवस्था नहीं, बिना रोक-टोक एंट्री

Fri, 18 Apr 2025 06:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 18 Apr 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
There is no checking system in Mini Secretariat, entry is free of restriction
मिनी सचिवालय हमीरपुर के गेट के बाहर डयूटी पर तैनात होमगार्ड जवान। संवाद
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में आपात स्थिति से निपटने के लिए व्यापक व्यवस्था है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से बड़े सरकारी कार्यालय में दाखिल होने के लिए चेकिंग अथवा मेटल डिटेक्टर आदि की कोई व्यवस्था नहीं है। मिनी सचिवालय हमीरपुर के मुख्य गेट पर होमगार्ड के जवान तैनात रहे हैं। यहां पर आने जाने की वाली निगरानी होती है और कैमरे भी लगे हुए हैं लेकिन आने जाने वाले की व्यक्तिगत तौर पर चेकिंग नहीं होती है। मिनी सचिवालय का प्रांगण हमीरपुर-सुजानपुर सड़क से सटा हुआ है। ऐसे में यहां पर दमकल विभाग की गाड़ियों की सीधी अप्रोच है। फायर हाइड्रेंट गेट के पास ही मौजूद हैं। ऐसे में आगजनी जैसी घटनाओं की स्थिति में दमकल विभाग को रेस्क्यू में आसानी होती है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से कोई खास प्रबंध नहीं है।
विज्ञापन

मिनी सचिवालय हमीरपुर में पुलिस के साथ विभिन्न विभागों के कार्यालय संचालित हो रहे हैं। कार्यालय में एंट्री के भी एक से अधिक प्वाइंट हैं। एसपी कार्यालय में पार्किंग से सीधी अप्रोच है जबकि कोर्ट कांप्लेक्स भी बिल्कुल साथ सटा हुआ है। हालांकि कोर्ट कांप्लेक्स में सुरक्षा कर्मी तैनात हैं लेकिन यहां पर भी चेकिंग के लिए मेटल डिटेक्टर अथवा अन्य उपरकणों की कोई व्यवस्था नहीं है। आपात स्थित से निपटने के कुछ माह पूर्व ही मॉकड्रिल का आयोजन प्रशासन और विभागों की ओर से किया गया है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के तहत भी यह मॉकड्रिल आयोजित होती है। आपात स्थिति से निटपने के लिए तैयारियां और प्रबंध फिलहाल जमीनी स्तर पर नजर आ रहे हैं लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से कोई पुख्ता प्रबंध नहीं हैं।
विज्ञापन


शहर में महज सात हाइड्रेंट मौजूद
हमीरपुर मुख्यालय में शहर में महज सात हाइड्रेंट हैं। यहां पर कम से कम 40 से 50 हाइड्रेंट की जरूरत है। दमकल विभाग हमीरपुर का कार्यालय करीब डेढ़ किमी दूर हथली पुल के पास स्थित है। यहां से दमकल विभाग की गाड़ियों को बाजार और मिनी सचिवालय पहुंचने में पांच से दस मिनट लगते हैं। मिनी सचिवालय तक पहुंचना आसान है लेकिन बाजार के अंदर के हिस्सों में दमकल विभाग की बड़ी गाड़ी नहीं पहुंच सकती है। ऐसे में आपात स्थिति में यहां पर खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला मुख्यालय हमीरपुर के बाजार में फायर हाइड्रेंट बिल्कुल दुरुस्त हैं। यहां पर अधिक फायर हाइड्रेंट की जरूरत है। जिला अग्निशमन कार्यालय में कुल 31 कर्मी कार्यरत हैं। विभाग ही समय किसी भी परिस्थिति से निपटने के तैयार रहता है।
-अशोक कुमार, जिला अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed