{"_id":"680f6ba54410184c9c067071","slug":"there-is-a-traffic-jam-at-naidun-bus-stand-square-people-are-troubled-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-154461-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डा चौक में जाम हुआ आम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन बस अड्डा चौक में जाम हुआ आम, लोग परेशान
Tue, 29 Apr 2025 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 29 Apr 2025 05:19 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत बस अड्डा नादौन चौक में नियमित पुलिस कर्मचारी की तैनाती न होने से जाम लग रहा है। लंबे समय से जारी इस समस्या का प्रशासन व पुलिस अभी तक समाधान नहीं तलाश पाए हैं। बहरहाल, जाम लगने का मुख्य कारण सड़क किनारे खड़े वाहन हैं। जाम लगने से वाहन चालक भी परेशान हो रहे हैं। हालांकि यहां पुलिस ने होमगार्ड जवान की तैनाती भी की है लेकिन व्यवस्था में खास बदलाव नहीं आ रहा है। वाहन चालकों ने नियमित रूप से एक पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने की मांग की है ताकि यातायात को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
रविवार और सोमवार को चौक पर जाम लगता रहा। इस चौक से अंब, शिमला, धर्मशाला के लिए वाहन जाते हैं, जिस कारण यह चौक काफी व्यस्त होता है। नियमित रूप से जाम लगने से वाहन चालकों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी भी होती है।
जाम की समस्या ध्यान में आई है। स्टाफ की कमी के कारण यहां पर नियमित रूप से पुलिस कर्मी की ड्यूटी लगाना मुश्किल होता है। स्टाफ की कमी बारे उच्च अधिकारियों को लिखा गया है।
विज्ञापन
-निर्मल सिंह थाना प्रभारी नादौन