फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is a shortage of drinking water in three villages of Bijhari, supply is being done on the third day

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी के तीन गांवों में पेयजल किल्लत, तीसरे दिन हो रही आपूर्ति

Mon, 26 May 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 26 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी(हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत तीन गांवों में एक सप्ताह से पेयजल किल्लत बनी हुई है। अंबोटा, बुनहानी और चलसाई गांवों में तीन दिन बाद नाममात्र जलापूर्ति हो रही है। इससे ग्रामीणों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्मी के चलते ग्रामीणों को पेयजल समस्या के समाधान के लिए निजी तौर पर टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक तंगी भी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों में शशिपाल, रमेश चंद, महेंद्र पाल, अश्वनी कुमार, जोगिंद्र नाथ, कल्पना देवी, पुष्पा शर्मा आदि ने कहा कि तीनों गांवों में चकमोह में स्थित 99 गांव पेयजल परियोजना से जलापूर्ति होती है। वहीं, गांवों में गर्मियों का मौसम शुरू होते ही जलसंकट की समस्या पैदा हो जाती है।
विज्ञापन

प्राकृतिक जल स्रोतों की कमी और भौगोलिक स्थिति सही न होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि तीन गांवों को एक ही जल परियोजना से वर्षों पूर्व पेयजल कनेक्शन दिए गए थे, लेकिन अब आबादी के बढ़ने के बाद ग्रामीणों को जलापूर्ति के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्होंने जल शक्ति विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

भीषण गर्मी के कारण जल परियोजनाओं में जल स्तर कम हो गया है। जल स्तर कम होने के कारण जलापूर्ति कम हो गई है। गांवों को सप्ताह में तीन बार पानी की सप्लाई दी जा रही है। बारिश होने के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
-जगरूप, कनिष्ठ अभियंता, जल शक्ति विभाग, सर्किल चकमोह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed