फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   There is a need for government bus facility on the route from Ladrour via Khuthdi, Thalotu.

Hamirpur (Himachal) News: लदरौर से वाया खुथड़ी, थलोटू रूट पर सरकारी बस सुविधा की दरकार

Sat, 25 Oct 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 25 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत लदरौर से वाया खुथड़ी, थलोटू होकर हमीरपुर जाने वाले रूट पर यात्रियों को सरकारी बस सुविधा की सख्त दरकार है।
विज्ञापन

इस रूट पर फिलहाल केवल एक प्राइवेट बस ही चलती है, जिसके जाने के बाद लोगों को टैक्सी या पैदल सफर करना पड़ता है। जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस दिन में दो चक्कर लगाती है। सुबह 7:30 बजे लदरौर से हमीरपुर के लिए निकलती है और दोपहर 12:40 बजे हमीरपुर से लदरौर के लिए चलती है। शाम के करीब 4:00 बजे पुनः लदरौर से हमीरपुर के लिए बस चलती है।

यात्रियों ने बताया कि इस रूट पर एक भी सरकारी बस नहीं चलती, जिससे ग्रामीण क्षेत्र खुथड़ी, सारवीं, थलोटू, लठवान के लोग बस सेवा से वंचित रह जाते हैं।
इस कारण ग्रामीण सिर्फ एक प्राइवेट बस पर निर्भर हैं और बस छूट जाने पर उन्हें निजी टैक्सी या पैदल सफर करना पड़ता है। यात्रियों ने एचआरटीसी निगम प्रबंधन से अनुरोध किया है कि इस रूट पर सरकारी बस सेवा उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को सुविधाजनक और सुरक्षित परिवहन मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed