फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The youth of Virbhoomi became furious against the Agneepath scheme, a ruckus

अग्निपथ योजना के खिलाफ उग्र हुए वीरभूमि के युवा, चक्काजाम

Thu, 16 Jun 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The youth of Virbhoomi became furious against the Agneepath scheme, a ruckus
सेना में अग्निपथ योजना के विरोध में हमीरपुर में भाजपा के झंडे जलाते युवक। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। वीरभूमि हमीरपुर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना और पूर्व में हुई सेना भर्तियों को पूरा न करने के विरोध में उग्र हुए युवाओं ने वीरवार को हमीरपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा सुबह 9:00 बजे गांधी चौक हमीरपुर के पास एकत्रित हो गए और यहां से केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बस अड्डे तक रोष रैली निकाली। बस अड्डे के पास युवाओं ने आधे घंटे तक चक्का जाम कर दिया। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी पहुंचा और एक तरफ से युवाओं को हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई। केंद्र सरकार के अग्निपथ निर्णय से रोषित युवाओं ने भाजपा के झंडे और बस अड्डे के बाहर लगे केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को प्रदर्शित करने वाले पोस्टर भी फूंके। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बैनर और होर्डिंग्स भी फाड़ दिए।
विज्ञापन

जिलाभर से इस प्रदर्शन में उमड़े सैकड़ों युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शन के दौरान हालात बिगड़ते देख पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भी मौके पर पहुंचीं। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे 13 युवाओं को हिरासत में लिया। इनमें सात युवा वह हैं, जो आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। युवाओं के प्रदर्शन का समर्थन करने पहुंचे तीन सीपीआईएम नेताओं डॉ. कश्मीर ठाकुर, जोगिंद्र सिंह और सुरेश राठौर को भी हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी युवकों का कहना है कि सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के हक में नहीं है।
विज्ञापन

चार साल का फार्मूला यहां पर नहीं चलेगा। दो साल पहले आर्मी भर्ती परीक्षा का ग्राउंड टेस्ट पास करने वाले युवा गौरव का कहना है कि वह लिखित परीक्षा के शेड्यूल का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग में लाखों रुपये खर्च कर दिए हैं, लेकिन अब सरकार ने अग्निपथ योजना लाई है, जो युवाओं के साथ धोखा है। युवाओं को हिरासत में लेने के विरोध में बार काउंसिल के सदस्य एडवोकेट रोहित शर्मा और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अनीता वर्मा भी थाना पहुंच गईं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करना जनता का अधिकार है। उधर, एसएचओ सदर राजेश कुमार ने कहा कि हिरासत में लिए गए युवाओं का मेडिकल करवाया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed