{"_id":"66ec287b9f9b7ffbf606bc3f","slug":"the-work-of-expansion-of-hamirpur-to-jahu-via-bahnavi-road-continues-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-136348-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से जाहू वाया बाहन्वीं सड़क के विस्तारीकरण का कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर से जाहू वाया बाहन्वीं सड़क के विस्तारीकरण का कार्य जारी
विज्ञापन
सड़क के चौड़ा होने से वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। हमीरपुर जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जाहू से हमीरपुर वाया बाहन्वीं के विस्तारीकरण का कार्य इन दिनों युद्ध स्तर पर जारी है। सड़क को चौड़ा करने से चालकों को वाहन चलाने और पास देने में आसानी होगी। कैहरवीं चौक के सुलगवान तक करीब 15 से 18 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा करने के लिए बड़े डंगों का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। बरसात के मौसम में निर्माण कार्य में रुकावट नहीं आई है। ठारा, भलवानी, बाहन्वीं, झंडवीं, लदेहड़ा, बैलग और भोरंज पुलिस थाने के पास सड़क को चौड़ा करके लिए डंगे का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यही नहीं पानी की निकासी के लिए कलवर्ट बनाने के कार्य को भी साथ-साथ किया जा रहा है। भलवनी पंचायत के प्रधान अमनदीप, उपप्रधान मोहिंद्र, लुद्दर महादेव पंचायत की प्रधान नीलम कुमारी, कांग्रेस कमेटी से सचिव रिंकू जरियाल, कंज्याण पंचायत के पूर्व प्रधान पवन कुमार व अन्य का कहना है कि सड़क के चौड़ा होने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी नहीं होगी तथा लोगों को आधुनिक सड़क की सुविधा मिलेगी।