फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The winning candidates celebrated by reaching Rajendra Rana's house

Hamirpur (Himachal) News: विजेता प्रत्याशियों ने राजेंद्र राणा के घर पहुंच कर मनाया जश्न

Tue, 01 Oct 2024 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 01 Oct 2024 07:33 AM IST
विज्ञापन
The winning candidates celebrated by reaching Rajendra Rana's house
उपचुनाव के विजेता प्रत्याशी प्रवीण कुमार और नीरजा ठाकुर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राणा के साथ
सुजानपुर (हमीरपुर)। जिला परिषद और नगर परिषद के वार्ड पार्षद के उपचुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया है। जीत के बाद भाजपा समर्थित के दोनों विजेता प्रत्याशी पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के आवास पर पहुंचे और यहां भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।
विज्ञापन



भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रवीण ठाकुर ने जीत अर्जित करके भाजपा को दोहरी खुशी मनाने का मौका दे दिया। इससे पहले कल सुजानपुर नगर परिषद के वार्ड पार्षद के उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी नीरजा ठाकुर ने भी शानदार जीत अर्जित की थी। सोमवार को दोनों विजेता प्रत्याशियों ने समर्थकों सहित राजेंद्र राणा के आवास में पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया और जश्न का माहौल बना दिया।
विज्ञापन


राजेंद्र राणा ने दोनों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर मोहर लगाई है। चुनावी नतीजों ने साफ बता दिया है कि जनता सुक्खू सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की झूठी गारंटियां ही सरकार के गले की फांस बनती जा रही हैं। सुक्खू सरकार ने अपने मित्रों पर सरकारी खजाना लुटा कर प्रदेश के हर वर्ग को ठगा है। हिमाचल की जनता के इसी आक्रोश को भांपकर कांग्रेस नेतृत्व ने चुनावी राज्यों में सीएम सुक्खू को चुनाव प्रचार से दूर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed