{"_id":"6627c9e75bb61395eb0cd556","slug":"the-weather-changed-the-wheat-crop-harvested-in-the-fields-got-wet-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-126245-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मौसम ने बदली करवट, खेतों में काटी गेहूं की फसल भीगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मौसम ने बदली करवट, खेतों में काटी गेहूं की फसल भीगी
Wed, 24 Apr 2024 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 24 Apr 2024 08:15 AM IST
विज्ञापन
रंगस/हमीरपुर। जिला और आसपास के क्षेत्रों में गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम ने भी करवट बदल ली है। मंगलवार को जिले के कुछ क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई, जिससे खेतों में रखी गेहूं भीग गई। मौसम बिगाड़ने के बाद किसना खेतों से गेहूं की फसल को इकट्ठा करते नजर आए। मौसम के बिगड़ने से किसान परेशान हैं, क्योंकि अचानक अंधड़ चलने और बारिश होने से गेहूं की कटाई मुश्किल हो गई है।
क्षेत्र के किसान जब गेहूं की कटाई करने लगे थे, उस समय की बारिश से किसानों की सारी की सारी गेहूं खराब हो गई थी। फिर किसानों ने जैसे-तैसे गेहूं को सुखाकर थोड़ा बहुत बर्बाद होने से बचाया था। मगर अब दोबारा कटाई और थ्रेसिंग के समय मौसम करवट बदल रहा है। किसानों केसर सिंह, मंजीत सिंह, राज कुमार और मनोहर आदि ने कहा कि प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसान अब कृषि कार्यों से ऊब चुके हैं। क्योंकि फसल अंकुरित होते ही जानवरों नुकसान पहुंचाते हैं और बाद में मौसम तंग करता है।