{"_id":"6898e7dafe4f5c64e50d8de4","slug":"the-townspeople-of-hamirpur-reached-shivpuri-dham-on-foot-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-163577-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पैदल यात्रा कर शिवपुरी धाम पहुंचे हमीरपुर के शहरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पैदल यात्रा कर शिवपुरी धाम पहुंचे हमीरपुर के शहरी
Mon, 11 Aug 2025 12:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
शिवपुरी धाम समताना में पहुंचा हमीरपुर शहर के श्रद्धालुओं का जत्था। संवाद।
हमीरपुर। शिवपुरी धाम समताना में रविवार को हमीरपुर शहर के श्रद्धालुओं का जत्था पहुंचा। लगातार दूसरी दफा हमीरपुर से यह जत्था सावन के माह में पहुंचा है।
इस जत्थे में करीब 100 लोग शामिल रहे। पैदल यात्रा सुबह 5:00 बजे चली और 9:00 बजे मंदिर पहुंची। भजन कीर्तन करते हुए यह श्रद्धालु समताना शिवपुरी धाम पहुंचे। मंदिर में गुरु स्वामी शेखर सुमन के प्रवचन सुने और आशीर्वाद लिया।
गुरु स्वामी शेखर सुमन ने कहा कि सावन में भोले बाबा के दर्शन और पूजन का विशेष महत्व है। सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर में पहुंच रहे हैं। वहीं, दर्शन कर हवन यज्ञ में लोग शामिल हुए। यहां पर आचार्य आशीष शर्मा लगातार एक माह से नित्य हवन करवा रहे हैं। लोगों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालीं। इस दौरान भोले शंकर की जयकारों से धाम गूंज उठा।
इससे पहले भी हमीरपुर शहर से यह जत्था सावन के हर रविवार को किसी न किसी मंदिर में पहुंचता है। इससे पहले झनियारी देवी, शिव मंदिर जसकोट, गसोता महादेव मंदिर, शिवनगरी धनेड़ में पैदल यात्रा कर यह जत्था पहुंचा है। इस मौके जुगल किशोर, अशोक ठाकुर, नीरज भाटिया, विनोद शर्मा इस मौके पर शामिल रहे।