{"_id":"696006038a608cdb1b0fa19f","slug":"the-town-hall-remains-in-limbo-with-an-incomplete-roof-open-skylights-and-dilapidated-cement-walls-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-179552-2026-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टाउन हॉल का काम अधर में, अधूरी छत्त, खुले रोशनदान और सीमेंट की दीवारें हुईं जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टाउन हॉल का काम अधर में, अधूरी छत्त, खुले रोशनदान और सीमेंट की दीवारें हुईं जर्जर
Fri, 09 Jan 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 09 Jan 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
टाउन हॉल सुजानपुर की धरातल मंजिल में बिखरी निर्माण कार्य सामग्री। संवाद
संजीव वालिया
सुजानपुर(हमीरपुर)। टाउन हॉल सुजानपुर का कार्य सात साल फाइलों में कैद होने के बाद अब सियासी अखाड़े में पिट रहा है। अधूरी छत, खुले रोशनदान, बेजान हो रही सीमेंट की दीवारें और बिखरी निर्माण सामग्री निर्माण में हुए सियासी खींचतान को बयां कर रही है।
दस साल पहले शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट आज भी अधर में लटका हुआ है। हालात ऐसे हैं कि 90 फीसदी निर्माण कार्य पर तीन करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है, लेकिन भवन जनता के काम नहीं आ सका। समय रहते यदि भवन का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो नवनिर्मित भवन खंडहर में बदल जाएगा।
टाउन हॉल का शिलान्यास वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा राज्य आपदा प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की मांग पर किया गया था। शिलान्यास के समय कार्य के लिए प्रथम चरण में 50 लाख की धनराशि स्वीकृत की थी, लेकिन 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने कार्य को लेकर रुचि नहीं दिखाई और बजट वापस हो गया।
विज्ञापन
इसके उपरांत वर्ष 2022 में पुन: कांग्रेस सरकार सत्ता में आई और 12 जुलाई, 2023 को निर्माण शुरू हुआ। कार्य के लिए तीन करोड़ दो लाख 33 हजार रुपये की प्रपोजल तैयार की और 12 अप्रैल 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया, लेकिन कार्य के 90 फीसदी पूर्ण होने के बाद एक व्यक्ति ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर दी। याचिका में बताया गया कि जिस भूमि पर निर्माण करवाया जा रहा है, वह चौगान के हिस्से में आती है।
अब कार्य अधर में रुका हुआ है। ऐसे में यहा पर प्रशासन और संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर किन नियमों के तहत यहां पर निर्माण को मंजूरी दी गई, जबकि चौगान की जमीन पर निर्माण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।
यह कार्य हैं प्रस्तावित
टाउन हॉल की धरातल तल में आठ दुकानें, वाहनों के लिए पार्किंग, दो कैफे, चौकीदार कक्ष, पांच शौचालय, प्रथम मंजिल में एक बड़ा मैरिज हॉल, रसोईघर, भंडार कक्ष, जबकि दूसरी मंजिल में दो अतिथि कक्ष एक लिविंग हॉल बनाने का कार्य प्रस्तावित है।
कोट
कोट स्टे के चलते टाउन हॉल का कार्य अधर में रुका हुआ है। टाउन हॉल की भूमि चौगान का हिस्सा होने के से एक व्यक्ति ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। कोर्ट से आदेश पर कार्य पर रोक दिया गया है। फैसला होने के बाद ही कार्य शुरू किया जाएगा। -राजेश कपिल,सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सुजानपुर