फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The team of Agriculture Department went to the fields of Bijri and checked the wheat crop.

कृषि विभाग की टीम ने बिझड़ी के खेतों में जाकर गेहूं की फसल जांची

Tue, 08 Feb 2022 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
The team of Agriculture Department went to the fields of Bijri and checked the wheat crop.
बिझड़ी में खेतों में जाकर गेहूं की फसल का निरीक्षण करते कृषि विभाग के अधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। अत्यधिक बारिश से गेहूं की फसल को हुए नुकसान का कृषि विभाग की टीम ने मंगलवार को खेतों में जाकर निरीक्षण किया। विशेषज्ञों की टीम ने फसल की जांच की। विभागीय टीम के अध्यक्ष डॉ. हेमराज ने बताया कि उन्होंने विभिन्न पंचायतों में जाकर खेतों का दौरा किया। जांच करके किसानों को बताया कि फसल को जो रोग लगा है, वह बारिश के कारण बहुत अधिक नमी से है, लेकिन यह पीला रतुआ नहीं है।
विज्ञापन

पीला रतुआ गेहूं की फसल का एक प्रमुख रोग है, परंतु बिझड़ी में खेतों में यह रोग नहीं है। ‘अमर उजाला’ ने 7 फरवरी के अंक में किसानों की फसल से संबंधित मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद कृषि विभाग की टीम जायजा लेने खेतों में पहुंची। डॉ. हेमराज ने बताया कि पीला रतुआ के लक्षण तब होते हैं जब गेहूं की फसल की पत्तियां पूरी तरह पीली होती हैं और लोग खेतों में घूमने जाते हैं तो यह कपड़ों को पीला कर देती है।
विज्ञापन

जबकि, इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के लक्षण नहीं है और कृषि विभाग की टीम की ओर से किसानों को इस बारे में जागरूक किया जा रहा है। इससे बचने के उपाय, सावधानियां, दवाइयां भी किसानों को दी जा रही हैं। कृषि विभाग की टीम ने इलाके के किसानों से आग्रह किया है कि पीला रतुआ रोग के लक्षण लगे तो तुरंत कृषि विभाग से संपर्क करें, ताकि होने वाले नुकसान से फसल को बचाया जा सके। इसके लिए दवाई उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed