{"_id":"67f41aea22a982abde092062","slug":"the-team-from-delhi-checked-the-quality-of-the-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-152742-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दिल्ली से आई टीम ने जांची सड़क की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दिल्ली से आई टीम ने जांची सड़क की गुणवत्ता
Tue, 08 Apr 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से तताहर सड़क का विस्तारीकरण का कार्य एफडीआर तकनीक से हो रहा है। इस तकनीक से हो रहे काम का दिल्ली से आई केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की टेक्नीकल हेड टीम ने निरीक्षण किया। इस टीम के हेड चंद्रकांत मणि, प्रोजेक्ट मैनेजर वसीम अकरम, लोक निर्माण विभाग अनुभाग भरेड़ी कनिष्ठ अभियंता प्रवीण कुमार व अन्य इंजीनियरों ने सड़क गुणवत्ता जांची। इस सड़क का कार्य उत्तर प्रदेश की कंपनी की ओर से किया जा रहा है। दावा है कि इस तकनीक से बनी सड़कें 15 से 20 साल तक खराब नहीं होती हैं। अक्सर देखने में आता कि सड़कें पक्की होने के बाद उखड़ना शुरू हो जाती हैं लेकिन एफडीआर तकनीक से बनी सड़कों के निर्माण से लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी।
इस सड़क निर्माण पर लगभग 11 करोड़ की राशि खर्च कर की जा रही है। इस बारे लोक निर्माण विभाग के अनुभाग भरेड़ी के कनिष्ठ अभियंता प्रवीण शर्मा ने बताया कि सोमवार को दिल्ली से आई टीम ने सड़क की गुणवत्ता जांची। जिसमें सड़क निर्माण कार्य ठीक पाया गया। शीघ्र ही सड़क को पक्का किया जाएगा।