{"_id":"6aa6f93fef355a2cb208e601","slug":"the-tauni-devi-chhatrail-road-is-in-a-bad-shape-due-to-potholes-and-mud-making-travel-a-risk-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-208235-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी-छतरैल सड़क गड्ढों और कीचड़ से बदहाल, सफर बना जोखिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी-छतरैल सड़क गड्ढों और कीचड़ से बदहाल, सफर बना जोखिम
Mon, 14 Sep 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
कीचड़ में बदली छतरैल-बसंतपुर सड़क। संवाद
टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी से छतरैल और बसंतपुर को जोड़ने वाली संपर्क सड़क की बदहाली से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ जमा होने से वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है।
बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। कीचड़ के कारण फिसलन बढ़ने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए हादसे का खतरा बना हुआ है। कई गड्ढों में पानी और कीचड़ भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।
इसके अलावा रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से सड़क की हालत खराब है, लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से इसकी सुध नहीं ली जा रही।
विज्ञापन
उन्होंने विभाग से सड़क का निरीक्षण करवाकर गड्ढों को भरने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है।
-
सड़क की हालत को देखते हुए केवल अस्थायी पैचवर्क के बजाय आवश्यक स्थानों पर उचित मरम्मत कार्य करवाई जानी चाहिए, ताकि लंबे समय तक लोगों को राहत मिल सके। -सुरेंद्र कुमार, निवासी छतरैल
छतरैल-बसंतपुर संपर्क सड़क क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मार्ग है। इसकी बदहाली चिंता का विषय है। उम्मीद है कि बरसात के बाद इस सड़क की सुध ली जाएगी। -रविंद्र कुमार, निवासी बसंतपुर
बारिश के दिनों में सड़क में काफी फिसलन होती है। सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है। सड़क का कुछ हिस्सा पक्का हुआ था, लेकिन बाकी सड़क अभी अधूरी है। -सुशील कुमार, निवासी छतरैल
दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाना मुश्किल होता है। कई वाहन चालक तो गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य रास्तों का प्रयोग करते हैं। सड़क पर फिसलन की समस्या है। -राज कुमार, निवासी बसंतपुर
कोट
मामला ध्यान में आया है। संपर्क सड़क के बारे में जानकारी ली जाएगी। लोगों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए विभाग प्रयासरत है। -नितीश, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग टौणी देवी