{"_id":"61698fbaad0a5f75f21eab2a","slug":"the-tassel-bangles-became-the-first-choice-of-the-bridesmaids-hamirpur-hp-news-sml3872970178","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटकन वाली चूड़ियां बनीं सुहागिनों की पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटकन वाली चूड़ियां बनीं सुहागिनों की पहली पसंद
विज्ञापन
करवाचौथ के मौके पर मनियारी का सामान खरीदतीं महिलाएं।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। करवाचौथ त्योहार के चलते जिले के बाजारों मे भीड़ बढ़ने लगी है। करवाचौथ को महज नौ दिन का समय बचा है। सूट सिलने वाले दर्जी के पास भारी मात्रा में ऑर्डर पहुंच रहे हैं। कई दर्जियों के पास तो एडवांस बुकिंग एक माह पहले ही आ गई थी। कई दुकानों में फिलहाल दर्ज बुकिंग लेने से भी मना करने लग पड़े हैं, क्योंकि पहले की बुकिंग ज्यादा होने के चलते उन सूटों को तैयार करने में भी समय लगेगा। इसके अलावा ब्यूटी पार्लर एवं सैलून में भी सुहागिनें एडवांस में बुकिंग करवा रही हैं। करवाचौथ से एक सप्ताह पूर्व बाजार में भीड़ उमड़ती है। ऐसे में ब्यूटी पार्लर भी बुक होते हैं। सुहागिनें इस बार एडवांस बुकिंग कर रही हैं।
इसके अलावा बाजार में आई लटकन वाली चूड़ियां और डैरी बिंदी सुहागिनों की पहली पसंद बन रही हैं। दुकानदारों और सैलून संचालकों शबिन चंदेल, दीपक कुमार, राजेश वर्मा का कहना है कि करवाचौथ के व्रत के लिए बाजार में भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। उधर, मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाएं बुकिंग कर रही हैं।
हालांकि, कोरोना वायरस का प्रकोप अभी भी है, लेकिन महिलाएं बेखौफ होकर खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंच रही हैं। हमीरपुर बाजार में भी आजकल आम दिनों से अधिक भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार शबिन चंदेल ने कहा कि लटकन वाली चूड़ियां और डैरी बिंदी इस बार नई आई है। महिलाएं इनकी ओर ज्यादा आकर्षित हो रही हैं।