फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The street marketing system will end in the city from April, monthly fee will be charged

Hamirpur (Himachal) News: अप्रैल से शहर में तहबाजारी व्यवस्था होगी खत्म, मासिक शुल्क लगेगा

Thu, 07 Mar 2024 05:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 05:07 PM IST
विज्ञापन
गैर पंजीकृत रेहड़ियों का भी होगा पंजीकरण, अब दैनिक शुल्क व्यवस्था समाप्त
विज्ञापन

पहले पंजीकरण न होने से रेहड़ी धारकों से प्रतिदिन लिए जाते थे 50 रुपये
पंजीकृत रेहड़ी धारक नगर परिषद को प्रति माह चुकाते हैं 400 रुपये किराया
पंजीकरण न होने से रेहड़ी धारकों को होती है परेशानी, अब समस्या का होगा समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। आगामी माह अप्रैल से शहरभर में लगाई गई गैर पंजीकृत रेहड़ियों का पंजीकरण होगा। पंजीकरण कराने के लिए नगर परिषद हमीरपुर की ओर से कमेटी का गठन किया जाएगा ताकि रेहड़ी धारकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। वर्तमान में नगर परिषद हमीरपुर के पास 250 रेहड़ियां ही पंजीकृत हैं।
पंजीकृत रेहड़ी धारक नगर परिषद को प्रतिमाह 400 रुपये शुल्क देते हैं, जबकि बिना पंजीकरण के रेहड़ी धारक प्रतिदिन नगर परिषद को 50 रुपये देते हैं। इससे गैर पंजीकृत रेहड़ी धारकों को अधिक शुल्क अदा करना पड़ता है। पंजीकरण होने से रेहड़ी धारक प्रति माह 400 रुपये देंगे। इससे उन्हें काफी सुविधा मिलेगी। वहीं, नगर परिषद हमीरपुर की ओर से रेहड़ियों को पंजीकृत करने के साथ उन्हें चिह्नित कर टैग नंबर प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में शहरभर में गैर पंजीकृत रेहड़ियां होने से बाजार में आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। लोगों की सुविधा के लिए नगर परिषद ने रेहड़ियों को पंजीकृत करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


कोट
नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने कहा कि अप्रैल में शहरभर में लगाई गई गैर पंजीकृत रेहड़ियों का पंजीकरण होगा। वहीं, पंजीकृत रेहड़ी धारकों से प्रति माह 400 रुपये लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed