फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The state government's budget is against public sentiments: Rakesh

जनभावनाओं के विपरित है प्रदेश सरकार का बजट : राकेश

Sun, 22 Mar 2026 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Mar 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को निराशाजनक और जनभावनाओं के विपरीत करार दिया है। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा कि बजट में की गई भारी कटौती से यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार के पास प्रदेश के समग्र विकास के लिए कोई ठोस दृष्टि नहीं है।
विज्ञापन

इससे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकास कार्य प्रभावित होंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा 2022 में किए गए वादे आज भी अधूरे हैं। रोजगार देने, महिलाओं को आर्थिक सहायता देने और किसानों को बेहतर समर्थन देने जैसे मुद्दों पर सरकार केवल घोषणाएं करती रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर परिणाम नजर नहीं आते।
विज्ञापन

बजट में लगभग 3,586 करोड़ रुपये की कटौती प्रदेश के विकास पर सीधा प्रहार है। इस कमी के चलते बुनियादी ढांचे, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विकासात्मक योजनाएं प्रभावित होंगी। एक लाख सरकारी नौकरियों का वादा अब तक पूरा नहीं हुआ। वहीं, 28 लाख महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा भी 40 महीने बीत जाने के बाद अधूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed