फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The soldier showed the youth the path of self-employment

सैनिक ने युवाओं को दिखाई स्वरोजगार की राह

Mon, 06 Jun 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The soldier showed the youth the path of self-employment
मधुमक्खी पालन के लिए लगाई पेटियों के साथ रंगस के पूर्व सैनिक विजय। - फोटो : Hamirpur-HP
रंगस (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत रंगस के सैनिक ने सेवानिवृत्ति के बाद मधुमक्खी पालन कर युवाओं को स्वरोजगार की राह दिखाई है। सैनिक विजय ठाकुर ने युवाओं को संदेश दिया कि वे सरकार की मधु विकास योजना के तहत उद्यान विभाग से अनुदान लेकर मधुमक्खी पालन व्यवसाय को अपना कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
विज्ञापन

विजय 2019 में सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 2021 में विजय ने उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में पांच दिन का मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने उद्यान विभाग से 80 फीसदी अनुदान पर 25 पेटियां लेकर मधुमक्खी पालन व्यवसाय शुरू किया। धीरे-धीरे मेहनत करके उन्होंने 25 पेटियों से 50 पेटियां कर ली हैं। इससे उन्होंने दो माह के भीतर ही 40 हजार रुपये का शुद्ध मुनाफा कमा लिया।
विज्ञापन

विजय ठाकुर ने बताया कि सही ढंग से प्रशिक्षण लेने के बाद युवा भी उद्यान विभाग से अनुदान लेकर मधुमक्खी पालन व्यवसाय को अपना सकते हैं। इससे जहां उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी, वहीं बेरोजगारी के चलते जो युवा नशा करना शुरू कर देते हैं, वह स्वरोजगार अपनाकर स्वावलंबी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विजय ठाकुर ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि शुद्ध व देसी शहद की बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध करवाए जाए। बाजार उपलब्ध न होने से शहद उत्पादकों को स्थानीय स्तर पर कम कीमत पर शहद बेचना पड़ रहा है। सही मायने में शुद्ध व देसी शहद आठ सौ रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकना चाहिए, लेकिन बड़ी मुश्किल से 450 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से लोकल स्तर पर बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed