फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The road to reach the shopping complex is difficult

Hamirpur (Himachal) News: मुश्किल है शॉपिंग कांप्लेक्स तक पहुंचने की राह

Sun, 25 Feb 2024 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
The road to reach the shopping complex is difficult
बस अड्डा हमीरपुर के साथ स्पोटर्स कांप्लेक्स के समीप हादसों को न्यौता दे रही निकासी नालियां। संव
हमीरपुर। एक करोड़ से अधिक की लागत से बने स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स हमीरपुर तक पहुंचने की राह मुश्किल है। बस स्टैंड के सामने स्थित इस कांप्लेक्स के सामने अघोषित पार्किंग और बिना जाले की नाली हादसे को न्योता दे रही हैं। यहां पर अव्यवस्थाओं से कारोबार चमकने के बजाय मंदा है। कांप्लेक्स में दुकानें चला रहे दुकानदारों को शौचालयों तक की सुविधा नहीं हैं। ऐसे में दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कांप्लेक्स में सीसीटीवी सुविधा न होने से अक्सर चोरी की घटनाओं का अंदेशा बना रहता है लेकिन प्रशासन दुकानदारों की समस्या को लेकर मूकदर्शक बना हुआ है। कांप्लेक्स के सामने बनाई गई अघोषित पार्किंग भी दुकानदारों के लिए समस्या बनी हुई है। दुकानों तक पहुंचने के लिए ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

समस्याओं को लेकर स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स के दुकानदार कई बार प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं कर पाए हैं। इसका खामियाजा दुकानदारों को भुगतना पड़ रहा है। दुकानदारों ने समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में स्पोर्ट्स शॉपिंग कांप्लेक्स सोसायटी के मेंबर सेक्रेटी एवं एसडीएम मनीष कुमार सोनी ने कहा कि दुकानदारों की समस्याओं का समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में आसानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed