फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The recommendations of the Seventh Pay Commission should be implemented for college professors: Union

कॉलेज आचार्यों के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें हों लागू : संघ

Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नादौन में वीरवार को हिमाचल प्रदेश राजकीय कॉलेज अध्यापक संघ ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया है। इकाई अध्यक्ष प्रो. विक्रम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय किया कि प्रदेश में स्थित सभी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी सहायक आचार्य, सह आचार्य और आचार्यों के लिए शीघ्र विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मुताबिक वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए। प्रो. विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि देश में लगभग सभी राज्यों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मुताबिक सातवां वेतन आयोग लागू हो चुका है।
विज्ञापन

केवल हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के सहायक आचार्य, सह आचार्य एवं आचार्यों को वेतन आयोग से वंचित रखा गया है, जो तर्कसंगत नहीं है। बढ़ती महंगाई का असर सभी वर्गों पर पड़ रहा है। इस वर्ग का बजट भी बिगड़ कर रह गया है। महाविद्यालय एचजीसीटीए इकाई नादौन ने प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग उठाई है। इस बैठक में प्रो. रीता शर्मा, प्रो. वाईएस पटियाल, प्रो. रविंदर पॉल, प्रो. बीके जुनेजा, प्रो. कल्पना चड्ढा, प्रो. नीतिका, प्रो. सुदेश जंवाल, प्रो. सुरेंद्र ठाकुर, प्रो. रीतिका जंवाल, प्रो. करनैल, प्रो. रुचि, प्रो. सीमा, प्रो. मोनिका, प्रो. रविकांत, प्रो. सुनील शर्मा, प्रो. योगेश, प्रो. अनिल, प्रो. नवीन, प्रो. राजीव, प्रो. अंजु, प्रो. रजनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed