फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Pucca Bharo-Kohli road will be spruced up with an investment of Rs 8.5 crore.

Hamirpur (Himachal) News: पक्का भरो-कोहली सड़क 8.5 करोड़ से होगी चकाचक

Thu, 26 Mar 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
The Pucca Bharo-Kohli road will be spruced up with an investment of Rs 8.5 crore.
कोहली के समीप जर्जर सड़क में उड़ती धूल। संवाद
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर के तहत पक्का भरो-कोहली सड़क जल्द ही 8.5 करोड़ रुपये से चकाचक होगी। करीब नौ किलोमीटर लंबी इस सड़क की टारिंग का जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन

सडृक बनने के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी और गड्ढों की समस्या हल होगी। सड़क की टारिंग के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब काम का अवार्ड होना बाकी है। काम अवार्ड होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सड़क को मजबूत और समतल बनाने के साथ-साथ सड़क के किनारे नालियों का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इससे बरसात के दौरान पानी की निकासी बेहतर होगी और सड़क को नुकसान नहीं पहुंचेगा। लंबे समय से इस सड़क की हालत खराब थी, जिससे रोजाना आवाजाही में परेशानी होती थी। खासकर बरसात के मौसम में गड्ढों और कीचड़ के कारण हालात और खराब हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में वाहन चालकों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया था। लोगों ने कई बार लोक निर्माण विभाग से सड़क की मरम्मत की मांग की थी। संभावना है कि अब एक सप्ताह के भीतर टारिंग कार्य शुरू हो जाएगा।


कोट

लोगों को सड़क में सफर के दौरान कोई दिक्कत पेश न आए, यह मुख्य लक्ष्य है। जल्द ही यहां पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -संजय कटोच, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article