फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The posts of Anganwadi workers and assistants will be filled in Sujanpur.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के पद

Mon, 18 Sep 2023 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। बाल विकास परियोजना सुजानपुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पद भरे जाने हैं। इसके लिए पात्र महिलाओं के आवेदन मांगे गए हैं। ग्राम पंचायत बनाल के आंगनबाड़ी केंद्र बनाल में कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत जंगल के आंगनबाड़ी केंद्र जंगल-1, जंगल खास एवं दुदला में आंगनबाड़ी सहायिका, ग्राम पंचायत बैरी के आंगनबाड़ी केंद्र झटौर में सहायिका, ग्राम पंचायत करोट के आंगनबाड़ी केंद्र निहारी बूहली में सहायिका, ग्राम पंचायत डेरा के आंगनबाड़ी केंद्र टिक्कर में सहायिका, ग्राम पंचायत थाना धबडियाणा के आंगनबाड़ी केंद्र मैहलडू में आंगनबाड़ी सहायिका, ग्राम पंचायत जोल लंबरी के आंगनबाड़ी केंद्र छौंटी में सहायिका तथा ग्राम पंचायत रंगड के आंगनबाड़ी केंद्र रंगड-1 एवं रंगड-2 में सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया 18 सितंबर 2023 से आरंभ हो जाएगी। इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार नौ अक्तूबर 2023 शाम पांच बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर के कार्यालय में सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवार जिनकी आयु आवेदन की अंतिम तिथि अर्थात नौ अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होगी, वही पात्र होंगीं। प्रार्थी उसी आंगनबाड़ी केंद्र के संग्रहण क्षेत्र (फीडिंग एरिया) की निवासी होनी चाहिए। उसका नाम संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के परिवार सर्वे रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। प्रार्थी न्यूनतम 12वीं (10+2) पास हो और सभी संसाधनों से उसके परिवार की वार्षिक आय 50,000 से अधिक न हो। आय के संबंध में नायब तहसीलदार/तहसीलदार/ कार्यकारी दंडाधिकारी की ओर से जारी किया गया प्रमाण पत्र ही मान्य होगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए यदि कार्यरत आंगनबाड़ी सहायिका आवेदन करती है तो ऐसी स्थिति में आवेदक को आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में मिलने वाले मानदेय की गणना परिवार की वार्षिक आय में नहीं की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया कुल 16 अंकों के आधार पर होगी। शैक्षणिक योग्यता के लिए 9 अंक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में अनुभव के लिए 2 अंक, दिव्यांगता (40 फीसदी या इससे अधिक) के लिए एक अंक, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित उम्मीदवार लिए एक अंक तथा अनाथ/विधवा/परित्यक्ता/एकल नारी/निराश्रित महिला के लिए 3 अंक निर्धारित किए गए हैं। दस्तावेज सत्यापन एवं चयन प्रक्रिया के लिए प्रार्थी को 16 अक्तूबर 2023 को सुबह 11 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर के लघु सचिवालय की चौथी मंजिल में स्थित कार्यालय में मूल प्रमाण पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से चयन समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा। इस संबंध में अलग से कोई बुलावा पत्र नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी सुजानपुर के कार्यालय से व्यक्तिगत स्तर पर या दूरभाष संख्या 294645 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed