{"_id":"69d803471b601a41c80122f2","slug":"the-people-of-lower-dhatwal-are-troubled-due-to-lack-of-electricity-for-two-days-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-189634-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दो दिन से बिजली न होने से लोअर ढटवाल के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दो दिन से बिजली न होने से लोअर ढटवाल के लोग परेशान
Fri, 10 Apr 2026 01:21 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
लोअर ढटवाल में बिजली की तारों पर गिरा चीड़ का पेड़। संवाद
बिझड़ी (हमीरपुर)। बिजली बोर्ड अनुभाग कोटला के तहत बुधवार रात से बिजली न होने के कारण लोगों को रात अंधेरे में ही काटनी पड़ी। बुधवार रात को बिजली सप्लाई बंद होने के बाद वीरवार शाम पांच बजे तक बाड़ा गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई, जिससे लोग परेशान रहे।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हल्की सी बारिश या तेज हवा चलने पर भी बिजली सप्लाई तुरंत बाधित हो जाती है। बुधवार को बाड़ा गांव के लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। स्थानीय लोगों ने बिजली बोर्ड के अधिकारियों से मांग की कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में उन्हें इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।
वहीं, सहायक अभियंता बिजली बोर्ड कोटला यशन भारद्वाज ने बताया कि चकमोह और बाड़ा के लिए अलग-अलग फीडर हैं। लगातार बारिश होने से मंगलवार को चकमोह क्षेत्र में बिजली गई थी, जिसे बुधवार को बहाल कर दिया था। बुधवार को रात करीब नौ बजे बिजली की तार पर चीड़ का पेड़ गिरने से लाइन डैमेज हो गई थी। बाड़ा में भी वीरवार शाम पांच बजे बिजली बहाल कर दी है।