{"_id":"672fc34522da92905503dfd4","slug":"the-open-shooting-range-in-kangu-town-has-not-been-operationalized-yet-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-140383-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कांगू कस्बे में खुली शूटिंग रेंज का अभी तक नहीं हो पाया संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कांगू कस्बे में खुली शूटिंग रेंज का अभी तक नहीं हो पाया संचालन
Sun, 10 Nov 2024 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 10 Nov 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
चार वर्ष पूर्व सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने करवाया था बजट उपलब्ध
नवंबर, 2020 में किया था उद्घघाटन, आज तक नहीं मिला किसी को लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांगू के एक बड़े हाल में चार वर्ष पूर्व शूटिंग रेंज स्थापित हुई थी, लेकिन अभी तक इसका विधिवत रूप से संचालन नहीं हो पाया। जबकि क्षेत्रवासी इसके संचालन को लेकर कई बार मांग कर चुके हैं।
शूटिंग रेंज के लिए सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने इसके लिए बजट का प्रावधान करवाया था। नवंबर 2020 में इसका उद्धघाटन भी किया था, लेकिन इसका संचालन चार वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक नहीं हो पाया। इससे जहां शूटिंग रेंज में व्यवस्थित उपकरण खराब हो रहे हैं। वहीं, विद्यालय का एक बहुत बड़े हाल के बाहर भी ताले लटके हैं। क्षेत्रवासियों में कुलदीप राणा, अनिल ठाकुर, सुखदेव सिंह आदि ने कहा कि चार वर्षों के बाद भी प्रशासन इसके संचालन की व्यवस्था नहीं कर पाया है। इस वजह से जहां क्षेत्रवासी इस सुविधा से वंचित हो रहे हैं, वहीं स्कूल में बढ़ने वाले छात्रों को भी इस एकमात्र तकनीकी सुविधा का कोई भी लाभ नहीं हो रहा है, इसलिए प्रशासन अतिशीघ्र शूटिंग रेंज को चालू करने में यथासंभव सहायता करे, ताकि क्षेत्र के युवाओं का तकनीकी विकास हो सके।
वहीं, इस बारे में विद्यालय की प्रधानाचार्य शकुंतला पटियाल ने कहा कि तत्कालीन समय में स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से स्कूल के कमरानुमा हाल में शूटिंग रेंज स्थापित करवाने का प्रयास किया गया था, लेकिन शायद कोरोना काल होने की वजह से लगे लॉकडाउन में इसका विधिवत रूप से संचालन नहीं हो पाया। वहीं, बाद में स्कूल प्रबंधन समिति का कार्यकाल पूरा हो गया था। उपायुक्त हमीरपुर ने संचालन के लिए तीन लाख रुपये के बजट के साथ ही बीडीओ कार्यालय नादौन को इसको लेकर दिशा निर्देश दिए थे। इसके बाद बीडीओ कार्यालय की ओर से तत्कालीन स्कूल प्रबंधन समिति को ही संचालन का जिम्मा सौंप दिया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शूटिंग रेंज के संचालन को लेकर वर्तमान समय की स्कूल प्रबंधन समिति के अलावा क्षेत्र के समाजसेवकों व लोगों से चर्चा करने के बाद इसके संचालन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, क्योंकि इसके लिए मुख्य रूप से पैसे का प्रबंध करना भी लाजमी है और इसके लिए तकनीकी प्रशिक्षण देने के लिए किसी प्रशिक्षक की भी जरूरत रहेगी। तभी शूटिंग रेंज का विधिवत रूप से संचालन हो सकता है। नादौन के खरीड़ी मैदान में प्रस्तावित नवनिर्मित इनडोर खेल स्टेडियम में भी शूटिंग रेंज की व्यवस्था सरकार की ओर से करवाई जा रही है, लेकिन यदि कांगू क्षेत्र में पूर्व स्थापित इंडोर शूटिंग रेंज का भी संचालन होता है, तब क्षेत्र के युवकों को भी तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा घर द्वार पर ही मिल सकेगी।