फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The officer removed the SDM sticker from his car.

Hamirpur (Himachal) News: अधिकारी ने अपनी गाड़ी से हटवाया एसडीएम का स्टीकर

Wed, 24 Dec 2025 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। नवनियुक्त एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कार्यभार संभालने के दूसरे ही दिन सरकारी गाड़ी पर लगे एसडीएम के स्टीकर को हटवा दिया है। वहीं, उन्होंने आम लोगों के लिए हर समय कार्यालय का दरवाजा खुला रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बीडीओ के पद से पदोन्नत होकर निशांत शर्मा हाल ही में एसडीएम बने हैं। उन्होंने दो दिन पूर्व ही पदभार ग्रहण किया है। एसडीएम निशांत शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी ही लोगों की शिकायतें व समस्याओं को सुनकर उनका हल निकालने के प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि आम लोगों से जितने साधारण ढंग से अधिकारी मिलेंगे और उनकी शिकायतें सुनकर निवारण करेंगे, उतना ही उनका भी मान-सम्मान होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कई बार कई गरीब लोग अधिकारी के डर से ही दरवाजा बंद होने की वजह से प्रवेश नहीं कर पाते, इसलिए ही यह निर्णय लिया गया है। एसडीएम निशांत ने कहा कि कार्यालय के रूटीन संचालन पर जनहित में अन्य जो भी निर्णय लेने की जरूरत होगी, वह लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed