{"_id":"6314ec919144c003ab16ae68","slug":"the-new-building-of-civil-hospital-bhoranj-will-be-ready-in-two-months-hamirpur-hp-news-sml4206206171","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह में बनकर तैयार होगा सिविल अस्पताल भोरंज का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह में बनकर तैयार होगा सिविल अस्पताल भोरंज का नया भवन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज का निर्माणाधीन भवन।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। सिविल अस्पताल भोरंज के नए बनने वाले भवनों में से एक का कार्य अस्सी फीसदी पूरा हो गया है। दो माह में इस भवन का निर्माण कार्य पूरा कर इसमें लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। दूसरे भवन के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर आवंटित किए जाएंगे। सिविल अस्पताल के दो नए भवनों के लिए 23 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनमें से आठ करोड़ का एक और 15 करोड़ का दूसरा भवन बनेगा। आठ करोड़ की लागत से बनने वाले पांच मंजिला भवन का कार्य अस्सी फीसदी पूरा हो गया है। दो माह में इसे पूरी तरह तैयार कर जनता को समर्पित किया जाएगा। दोनों भवनों में कुल सौ बिस्तरों की सुविधा होगी।
जून 2021 में एक भवन का काम युद्ध स्तर पर शुरू हुआ और पांच मंजिल का ढांचा बन कर तैयार है। प्लास्टर व सफेदी का कार्य होने के बाद यह प्रयोग के लिए जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। साथ ही दूसरे भवन के टेंडर आवंटित किए जाएंगे। नए बने भवन का प्रथम तल तो पूरी तरह बनकर तैयार भी हो चुका है। उसमें ऑक्सीजन की पाइप लाइन प्रत्येक बिस्तर के साथ जोड़ दी गई है। यहां कोविड वार्ड बनाकर 32 बिस्तरों का प्रावधान है।
भोरंज अस्पताल में वर्तमान में केवल 20 बिस्तर का ही प्रावधान है और 33 पंचायतों के लोग इसी अस्पताल में इलाज को आते हैं। दो माह बाद नए भवन में मरीजों को 50 बिस्तरों की सुविधा और अन्य भवन बनने पर उसमें भी 50 बिस्तरों की सुविधा मिलेगी। इस बारे में बीएमओ भोरंज डॉ. ललित कालिया का कहना है कि भवन का कार्य लगभग 80 फीसदी तक हो गया है और प्रथम तल का कार्य तो पूरा हो चुका है। भोरंज की विधायक कमलेश कुमारी ने बताया कि जल्द भोरंज अस्पताल का कायाकल्प होने वाला है और प्रथम तल जल्द ही लोगों के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।