फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Municipal Corporation will get the dogs sterilized and they will also be kept in a dog shelter for four days.

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम करवाएगा कुत्तों की नसबंदी, चार दिन तक डॉग शेल्टर में भी रखे जाएंगे

Mon, 10 Nov 2025 01:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 10 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले के पांच निकायों में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोगों का राहत दिलाने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। शहर में वैक्सीनेशन के बाद नसबंदी अभियान शुरू करेगा। इसके लिए नगर निगम हमीरपुर हथली खड्ड के समीप विशेष शेल्टर का निर्माण करेगा, जहां पर इन कुत्तों को नसबंदी के बाद रखा जाएगा।
एक दिन में नगर निगम पांच से छह कुत्तों की नसबंदी करवाएगा और उसके बाद इनकी देखभाल के लिए चार दिन तक शेल्टर में रखेगा और दोबारा इन्हें वहीं छोड़ दिया जाएगा, जहां से इन्हें लाया जाएगा। इससे इनकी बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रित होगी। कुत्तों की पहचान के लिए इनके गले में कॉलर बैंड भी बांधे जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत भोटा में कुत्तों की जनसंख्या का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा कुत्तों की वैक्सीनेशन व नसबंदी के लिए पशुपालन विभाग को भी पत्र जारी कर दिया गया है। नगर परिषद सुजानपुर में वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा नादौन में भी वैक्सीनेशन का काम शुरू किया जा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुजानपुर में घटित घटना के बाद हर ओर लावारिस कुत्तों को लेकर दहशत फैली हुई है। हमीरपुर जिले में कुत्तों के पंजीकरण को लेकर नियम ताे बनाए गए हैं, लेकिन इन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए जागरूकता की कमी है। अभियान के तहत यही बात सामने आई है कि नियमों की पालना को लेकर जहां आम लोगों में जागरूकता की कमी है। वहीं, अधिकारी भी कोई कवायद शुरू नहीं कर पाए हैं।
एक साथ 28 लोगों के काटने की घटना के बाद वैक्सीनेशन और नसबंदी की कवायद शुरू हो पाई है। नगर निगम हमीरपुर के तहत लगभग 450 कुत्तों की वैक्सीनेशन की जा चुकी है, अब इनकी नसबंदी का अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि इनकी जनसंख्या नियंत्रित की जा सके।


कोट्स :

नगर निगम हमीरपुर के तहत वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो चुका है तथा नसंबदी को लेकर अभियान शुरू किया जाएगा। लोगों से आह्वान है कि वह अपने पालतू कुत्तों का पंजीकरण कार्यालय में जरूर करवाएं, ताकि अनहोनी घटना को रोका जा सके। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर


भोटा नगर पंचायत के तहत वैक्सीनेशन और नसबंदी को लेकर पशुपालन विभाग को पत्र लिखा गया है। नगर पंचायत के तहत लावारिस कुत्तों की गणना की जा चुकी है। लोगों को पालतू कुत्तों के पंजीकरण को लेकर जागरूक किया जा रहा है, ताकि समय पर इनका पंजीकरण किया जा सके। -सपना सोनी, अध्यक्ष नगर पंचायत, भोटा


सुजानपुर में कुत्तों की वैक्सीनेशन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नादौन में भी इसकी कवायद शुरू कर दी जाएगी। लोगों के घरों में पालतू कुत्तों की संख्या की भी जानकारी ली जा रही है। -रमन कुमार, कार्यवाहक कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर



सार्वजनिक स्थलों से कुत्ते हटाने को अभी मशक्कत बाकी
सुप्रीम कोर्ट ने लावारिस कुत्तों को शैक्षणिक स्थल, अस्पताल, बस स्टैंड, खेल परिसर और सार्वजनिक स्थान से हटाने को लेकर आदेश जारी किए हैं। इसमें नगर निकायों के अधिकारियों का तर्क है कि उनके पास अभी आदेश नहीं पहुंचे हैं। हालांकि समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें इस बारे में जानकारी मिल चुकी है। इन आदेशों को लागू करने में भी नगर निकायों और प्रशासन को खासी मशक्कत करनी होगी। नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त उपायुक्त राम प्रसाद का कहना है कि शीघ्र ही इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed