फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Municipal Corporation issued a notice to another party for constructing a building in the drain.

Hamirpur (Himachal) News: नाले में भवन बनाने पर नगर निगम ने दूसरी पार्टी को भेजा नोटिस

Sun, 14 Dec 2025 11:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 14 Dec 2025 11:47 AM IST
विज्ञापन
पहली पार्टी ने भवन निर्माण को लेकर मिले नोटिस के बाद निर्माण कार्य से झाड़ा पल्ला
विज्ञापन

दूसरी पार्टी को 18 दिसंबर तक अपना पक्ष रखने के लिए जारी किया नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर निगम क्षेत्र के शिमला मटौर बाईपास सड़क पर नियमों को ताक पर रखकर किए गए निर्माण पर अधिकारियों ने अब दूसरी पार्टी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में दूसरी पार्टी को 18 दिसंबर तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है। दूसरी पार्टी का बयान आने के बाद ही नगर निगम आगामी कार्रवाई करेगा।
नगर निगम हमीरपुर के तहत बाईपास पर नियमों के विपरीत नाले के ऊपर नाले का निर्माण कर दिया गया है। इसे लेकर नगर निगम ने काम रुकवाने के लिए नोटिस भी जारी किए थे, लेकिन निर्माण कार्य को नहीं रोका गया। इसमें एक पार्टी ने अपना पक्ष रखा है कि उसने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसमें दो पार्टियां शामिल हैं। ऐसे में नगर निगम ने दूसरी पार्टी को भी नोटिस जारी किया था, लेकिन नोटिस उसे नहीं मिला है। अब दोबारा नगर निगम के अधिकारियों ने दूसरी पार्टी को नोटिस जारी किया है। नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो नोटिस रिसीविंग को भी सुनिश्चित किया जाएगा। नोटिस के माध्यम से नगर निगम ने 18 दिसंबर तक अपना पक्ष रखने की बात कही है। अगर दूसरे पक्ष की ओर से यह भी यह उत्तर मिलता है कि यह निर्माण कार्य उसने नहीं करवाया है तो भवन का गिरना तय है। बता दें कि नाले के पास दो मंजिला लेंटल डाल दिया गया है तथा इसे सड़क के साथ जोड़ने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट :

नगर निगम की ओर से दोनों पार्टियों को नोटिस जारी किया गया था। इसमें एक पक्ष ने अपना बयान दर्ज करवा दिया है। अब दूसरे पक्ष को दोबारा नोटिस भेजा गया है। इसमें 18 दिसंबर तक अपना बयान दर्ज करवाने के लिए कहा है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed