{"_id":"69026c353ae1e0be080eefbc","slug":"the-municipal-corporation-has-disposed-of-30000-tons-of-garbage-with-10000-tons-still-remaining-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-171662-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम ने 30 हजार टन कचरा निपटाया, 10 हजार टन अभी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम ने 30 हजार टन कचरा निपटाया, 10 हजार टन अभी बाकी
Thu, 30 Oct 2025 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। नगर निगम के दुगनेहड़ी स्थित कचरा निस्तारण संयंत्र पर लगे कूड़े के डंप निपटान को लेकर एनजीटी ने फरवरी 2026 की अंतिम समय सीमा दी है। नगर निगम ने कचरा निस्तारण संयंत्र पर लगे कूड़े के ढेर का 75 फीसदी निपटान कर लिया है।
इसके साथ ही शेष 25 फीसदी कूड़े के निपटान के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। नगर निगम द्वारा शहर से निकलने वाले कूड़े को पिग फाॅर्म को भेजा जा रहा है, जबकि डंपिंग साइट पर इसे ले जाना बंद कर दिया है। यहां पर 30 हजार टन कचरे का निस्तारण कर दिया है, जबकि 10 हजार टन बचा है।
नगर निगम हमीरपुर के तहत दुगनेहड़ी मे पेंडिंग हजारों टन के कचरे का निपटान करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसके लिए नए पिट्स का निर्माण किया गया है तथा गीले कचरे को पिग फॉर्म को भेजा जा रहा है। 17 अक्तूबर को हुई सुनवाई में नगर निगम ने एनजीटी को विश्वास दिलाया है कि इसे 10 फरवरी 2026 तक निस्तारित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा नगर निगम की ओर से कूड़े के निपटान का हल्फनामा जमा करवाने के बाद एनजीटी की ओर से साइट का निरीक्षण भी किया जाएगा। अब इसकी जिम्मेवारी नगर निगम के ऊपर आ गई है। अधिकारियों की मानें तो इस कूड़े का निपटान किया जा रहा है।
बता दें कि कुछ लोगों ने नगर निगम द्वारा फेंके गए कूड़े का निपटान न करने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद एनजीटी ने इसका संज्ञान लेते हुए नगर निगम से जवाब मांगा था।