फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The Municipal Corporation created a 3D model of the city using AI, showing the difference from the existing one.

Hamirpur (Himachal) News: नगर निगम ने एआई से तैयार किए शहर के थ्रीडी मॉडल, मौजूदा से अंतर दर्शाया

Sat, 13 Dec 2025 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 13 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर ने शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए तैयार किए गए 150 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को एक बार संशोधित करके उच्चाधिकारियों को भेजा है। प्रोजेक्ट के माध्यम से नगर निगम ने 150 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार होने से पहले और 150 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद आने वाले बदलावों को स्मार्ट तकनीक से तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार कर अधिकारियों को भेजी है। इस रिपोर्ट में शहर में थ्रीडी नक्शे आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस की मदद से विशेषज्ञों ने तैयार किए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम हमीरपुर के तहत 150 करोड़ रुपये से विभिन्न विकासात्मक कार्य प्रस्तावित हैं। इसमें फुटपाथ का निर्माण करना, बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करना, भोटा चौक के पास बनाए गए कांप्लेक्स पर छत का निर्माण करना आदि कार्य शामिल हैं। उच्चाधिकारियों ने नगर निगम को इसमें संशोधन करने के निर्देश दिए थे ताकि स्थिति को स्पष्ट किया जा सके। इसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने इसमें संशोधन किया है। इसके अलावा प्रोजेक्ट में अणु से पक्का भरो तथा पक्का भरो से दोसड़का तक के क्षेत्र को भी शामिल किया है। इससे पहले इस प्रोजेक्ट में इन क्षेत्रों को शामिल नहीं किया गया था। संशोधन के बाद थ्रीडी नक्शों के माध्यम से दिखाया गया है कि शहर में बिजली के तार जो वर्तमान समय में खुले आसमान में हैं उन्हें अंडरग्राउंड करने के बाद शहर कैसा दिखेगा। भोटा चौक में वर्तमान स्थिति क्या है और प्रोजेक्ट के अनुसार सौंदर्यीकरण के बाद क्या स्थिति होगी, को दर्शाया गया है। इसी प्रकार अन्य विभिन्न प्रोजेक्ट पर करीब तीन माह तक विचार विमर्श करने के बाद इसे दोबारा से संशोधित करके भेजा गया है।
विज्ञापन




नगर निगम के तहत 150 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। इसमें संशोधन किया गया है। इसमें प्रोजेक्ट से पहले और प्रोजेक्ट पर काम होने के बाद किस प्रकार का अंतर आएगा, उसे थ्रीडी नक्शों के माध्यम से दर्शाया गया है। यह कार्य विशेषज्ञों ने एआई तकनीक से किया गया है। संशोधन के बाद इसे दोबारा अधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed