फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The month of Ramadan begins, members of the Muslim community observe fasts.

Hamirpur (Himachal) News: रमजान का माह शुरू, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रखे रोजे

Sat, 21 Feb 2026 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 21 Feb 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The month of Ramadan begins, members of the Muslim community observe fasts.
वन्ह गांव में रमजान के मौके पर  रोजा खोलने के लिए एक दूसरे को पकवान बांटते समुदाय के लोग। संवाद
रंगस(हमीरपुर)। रमजान का माह शुरू होते ही जिले के मुस्लिम समुदाय के लोगों के रोजे शुरू हो गए हैं। 18 फरवरी को देर शाम चांद का दीदार करते ही रस्में शुरू हो गई थीं।
विज्ञापन

वीरवार 19 फरवरी को सुबह 5:38 बजे पर पहला रोजा शुरू हुआ और शाम को 6:19 बजे पर रोजा खोला गया। रंगस कस्बा के वन्ह गांव के निवासी व मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के प्रांतीय उपाध्यक्ष जान मोहम्मद, शिक्षक इस्लाम मोहम्मद, मौला दीन और रफीक मोहम्मद ने कहा कि सभी गांववासियों ने गांव की मस्जिद में बैठकर रोजे को विधिवत रूप से खोला।
विज्ञापन

इस दौरान सबने अपने पकवान या फल आदि एक-दूसरे को बांटे और रमजान की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि रोजा खोलने के बाद सबने तरावीह की नवाज अदा की, जिसका अपना अलग ही महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजे के दौरान किसी को भी खाना खाने या पानी पीने और अपना थूक तक निगलने की अनुमति नहीं होती है। 12 वर्ष आयु से ऊपर के सब लोग रोजा करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार हर सुबह प्रतिदिन एक मिनट पूर्व रोजा शुरू होगा और एक मिनट देरी से खुलेगा।

उन्होंने कहा कि तीस दिन तक लगातार रोजा रखने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। उस दिन सभी लोग अपने-अपने घर में मीठा पकवान या मिठाई आदि बनाकर एक-दूसरे में बांटकर ईद को मनाएंगे और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed