फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The miscreants broke the locks of Rangas School and Shiv Mandir Niyati

Hamirpur (Himachal) News: रंगस स्कूल और शिव मंदिर नियाटी के शातिरों ने तोड़े ताले

Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
रंगस (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के अंतर्गत वीरवार देर रात एक स्कूल और शिव मंदिर के ताले तोड़ शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने के बाद नादौन थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास में है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस के प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर ने कहा कि शुक्रवार सुबह जैसे ही स्कूल स्टाफ और मिड-डे मील वर्कर स्कूल में पहुंचे तो देखा कि रसोई में लगा ताला टूटा हुआ था। भोजन कक्ष के अंदर रखा मिक्सी-ग्राइंडर और सरसों के तेल की बोतलों के अलावा अन्य सामान गायब था। हालांकि, चोरों ने गैस सिलिंडर और रेफ्रिजरेटर जैसी महंगी चीजों को हाथ भी नहीं लगाया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे व स्कूल के बाहर बाजार में लगे सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग जांची है, जिसमें वीरवार रात करीब 11:15 के आसपास मुंह पर मास्क लगाए एक शातिर रसोई में लगे ताले को तोड़ने का प्रयास करता दिख रहा है। दूसरी ओर स्थानीय लोगों संसार चंद और यीशु आदि ने बताया कि वीरवार की रात को शिव मंदिर नियाटी के ताले तोड़कर शातिर मंदिर से चढ़ावे के रूप में हजारों की नकदी व तांबे की धातु के बने बड़े कलश को चुरा ले गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम के इंचार्ज सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद ने इस मामले को लेकर लोगों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed