{"_id":"629cf4ceb1f0520a8660f7ae","slug":"the-message-of-saving-the-environment-was-given-in-village-village-by-taking-out-rally-hamirpur-hp-news-sml411186465","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल गांव-गांव में दिया पर्यावरण बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल गांव-गांव में दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
विज्ञापन
हीरानगर में पौधरोपण करते शुभ प्रभात क्लब के सदस्य।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। जिले में रविवार को पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई गतिविधियां की गईं। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोहणी में प्रधानाचार्य बीना वर्मा की अध्यक्षता में मोनाल ईको क्लब के सौजन्य से प्रश्नोत्तरी, नारा लेखन, चित्रकला, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। प्रश्नोत्तरी में मुस्कान, दीपाली तथा स्वास्तिक प्रथम, अंकुश, नवीन, अधीर द्वितीय, मुस्कान, सुनैना, केशव, वर्षा, ज्योति तृतीय स्थान पर रहे।
चित्रकला में कविता ठाकुर, वंशिका प्रथम, कशिश शर्मा, वंशिका द्वितीय, अक्षित कुमार, दीपक तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, नारा लेखन में हिमानी शर्मा, कशिश प्रथम, सपना द्वितीय, सोनम तृतीय स्थान पर रहे। पोस्टर मेंकिंग प्रतियोगिता में अमिता चौधरी प्रथम, हर्ष, वर्षा द्वितीय, अमित जसवाल तृतीय स्थान पर रहे।
इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर में पर्यावरण के प्रति जागरूकता रैली निकालकर पौधरोपण किया। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगल बैरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रैली निकाली और नारे लगाकर गांव-गांव पर्यावरण सुरक्षा पर जागरूकता फैलाई। ग्राम पंचायत चलोह के छनेड़ गांव में युवाओं की ओर से पौधरोपण किया गया। नरेण मेमोरियल पब्लिक स्कूल घड़ोह, सहारा युवा मंडल रोपा ने पानी की बावड़ी साफ की। राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर, चिल्ड्रन पार्क हमीरपुर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वन मंडल अधिकारी डॉ. एलसी बंदना, डीएफओ शशि, डीएफओ संगीता चंदेल, सुप्रभात हेल्थ क्लब के प्रधान जेएन शर्मा, आरएल भारद्वाज, सुरेश बजाज, जिला युवा सेवा में खेल अधिकारी पूर्ण कटोच मौजूद रहे।