फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The medical college averages 15 deliveries daily, with no labor pain medication available.

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में हर दिन हो रहे औसतन 15 प्रसव, लेबर पेन की दवा ही उपलब्ध नहीं

Wed, 12 Nov 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 12 Nov 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना औसतन 15 प्रसव होते हैं, लेकिन लेबर रूम में लेबर पेन के अलावा आवश्यक सामग्री की कमी चल रही है। इस कमी के कारण गर्भवती महिलाओं और उनके तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

तीमारदारों को ये सामान बाहर से निजी मेडिकल स्टोर से खरीदना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में लेबर रूम में प्रयोग होने वाले मेर्थजन, विटरीन, लेबर पेन बढ़ाने के लिए प्रयोग होने वाली दवाई के साथ-साथ अन्य कई सामग्रियों की कमी चल रही है। हालांकि कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि स्थानीय स्तर पर आवश्यक दवाइयों की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रोजाना 1000 से 1500 के करीब ओपीडी होती है। वहीं, रोजाना यहां पर दो से तीन जिलों के दस से 15 के करीब प्रसव करवाए जाते हैं। प्रसव के दौरान ग्लब्ज, टांके के लिए धागे, एंटिबायोटिक्स, इंजेक्शन, सीरिंज, बीपी को नियंत्रित करने के लिए दवाइयों के साथ-साथ अन्य सहायक चीजों की आवश्यकता होती है। लेकिन, मेडिकल कॉलेज के लेबर रूम में प्रयोग होने वाली आवश्यक चीजों की कमी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कमी के कारण गर्भवती महिलाओं के तीमारदारों को अपनी जेब से पैसे खर्च कर बाहर से ये सामाग्री लेनी पड़ रही हैं। तीमारदारों ने कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि आवश्यक चीजों की कमी की जल्द से जल्द पूर्ति की जाए, ताकि उन पर आर्थिक बोझ न पड़े और उन्हें ज्यादा परेशान न होना पड़े।




कोट

स्थानीय स्तर पर इस सामाग्री की खरीद के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज या कल में जरूरी चीजें उपलब्ध करवा दी जाएंगी। मरीजों को यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाती हैं।
-डॉ. देसराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed