फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The loss of one and a half crores to the government due to rain

बरसात से सरकार को पौने पांच करोड़ का नुकसान

Tue, 13 Jul 2021 07:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश से सरकार को करीब पौने पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। सर्वाधिक नुकसान जलशक्ति विभाग को हुआ है। जिले में जलशक्ति विभाग की 68 पेयजल स्कीमें प्रभावित हुई हैं। पेयजल योजनाओं के स्रोत को भी नुकसान पहुंचा है। जलशक्ति विभाग को 2.88 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है। हालांकि, मंगलवार को संबंधित विभाग ने प्रभावित सभी पेयजल योजनाओं को वैकल्पिक योजनाओं से बहाल कर दिया, ताकि लोगों को पेयजल की किल्लत न झेलनी पड़े।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग हमीरपुर के अधीक्षण अभियंता दीपक गर्ग ने कहा कि विभाग की 68 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिनसे कुल 2.88 करोड़ का नुकसान हुआ है। अधिकांश हिस्सों में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। कई जगह वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। वहीं, लोक निर्माण विभाग को सड़कों और डंगों के क्षतिग्रस्त होने से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। जबकि, बिजली बोर्ड को 45 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

इसके अलावा बरसात के चलते जिले में सात गौशालाएं और पांच मकानों तथा एक दुकान को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने नुकसान की रिपोर्ट बना ली है। वहीं, प्रभावितों परिवारों को शीघ्र आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। लोनिवि के मुख्य अभियंता डीएस देहल ने कहा कि विभाग को बरसात से हमीरपुर जिले में करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed