फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The line dug for repairing the toilet is inviting accidents.

Hamirpur (Himachal) News: हादसों को निमंत्रण दे रही शौचालय की मरम्मत के लिए खोदी लाइन

Sun, 18 Jan 2026 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 18 Jan 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
The line dug for repairing the toilet is inviting accidents.
सैनिक विश्राम गृह के समीप खाेदे गए गड्ढे में जमा गंदा पानी। संवाद - फोटो : reasi news
हमीरपुर। सैनिक कल्याण विभाग निदेशालय हमीरपुर के कार्यालय के समीप स्थित सैनिक विश्राम गृह के शौचालय की मरम्मत के लिए खोदी गई लाइन हादसों को निमंत्रण दे रही है। ठेकेदार ने इस कार्य को अधर में छोड़ दिया है, जिससे यहां पर आने वाले पूर्व सैनिकों व अन्य लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दिनेश कुमार, राजेश कुमार, संजय कुमार ने कहा कि सैनिक निदेशालय के साथ ही भूमि को खोदा गया है। यहां पर गंदा पानी भी खड़ा हो रहा है, जिससे यहां पर बदबू का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इसका काम करीब एक माह पहले शुरू किया गया था, लेकिन अभी तक काम को पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन

लोगों ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया है कि वह इस समस्या का शीघ्र समाधान करे, ताकि लाेगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वहीं, सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक मनोज राणा ने बताया कि उन्होंने स्थल का निरीक्षण किया है तथा अधिकारियों को काम करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जेई ने आश्वासन दिया है कि काम को शुरू कर दिया गया है, ताकि लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed