फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The joy of Saiyar festival will begin with the worship of Saiyar Mata.

Hamirpur (Himachal) News: सैरी माता की पूजा से शुरू होगा सायर पर्व का उल्लास

Wed, 16 Sep 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 16 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। वर्षा ऋतु की विदाई और शरद ऋतु के आगमन का सूचक सायर पर्व बुधवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार देर रात तक सेन समाज के लोग घर-घर जाकर सैरी माता की पूजा करवाएंगे।
विज्ञापन

इसके बाद वीरवार को लोग घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर पर्व की खुशियां साझा करेंगे। आश्विन मास में मनाए जाने वाले सायर पर्व के साथ ही मौसम में ठंडक का एहसास शुरू हो जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से मक्की की फसल की कटाई के बाद मनाया जाता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर लोग नई फसल के साथ मौसमी फल और सब्जियों का पहला अंश सैरी माता को अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। घरों में बनाए गए पकवान रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ बांटने की परंपरा है, जिससे आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सायर पर्व से जुड़ी घर-घर सैरी माता की पूजा करवाने की प्राचीन परंपरा सेन समाज आज भी निभा रहा है। शाम ढलते ही समाज के लोग एक टोकरी में चांदी का सिक्का, मौसमी फल-सब्जियां और सैरी माता की तस्वीर सजाकर घर-घर पहुंचेंगे। वहां विधि-विधान से माता की पूजा करवाई जाएगी। यह सिलसिला देर रात तक चलेगा।
सेन समाज से जुड़े अशोक रतन और तिलक रतन ने बताया कि उनके पूर्वज वर्षों से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं और समाज आज भी इस विरासत को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर सैरी माता की पूजा करवाना उनके लिए धार्मिक आस्था के साथ अपनी संस्कृति को जीवित रखने का माध्यम भी है।

वहीं, राजपुरोहित पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि सायर पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। यह प्रकृति और नई फसल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। इस दिन नई मौसमी फसल, फल और सब्जियों का अंश सैरी माता को अर्पित करने की परंपरा है।
मान्यता है कि इससे घर में अन्न-धन और खुशहाली बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed