फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   The issue of boundary wall will be raised before KVS: Amarjeet Singh

केवीएस के समक्ष उठाया जाएगा चहारदीवारी का मुद्दा : अमरजीत सिंह

Tue, 20 Aug 2024 08:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 08:17 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त ने की केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की वीएमसी की बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी (वीएमसी) की बैठक मंगलवार को जिलाधीश अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान विद्यालय से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधीश ने कहा कि विद्यालय परिसर और विद्यार्थियों की सुरक्षा की दृष्टि से यहां चहारदीवारी का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। पूरे परिसर की चहारदीवारी के लिए लगभग 2.10 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है। बजट के प्रावधान के लिए वह व्यक्तिगत रूप से भी केंद्रीय विद्यालय संगठन के साथ पत्राचार करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर के साथ ही जंगल है और यहां अन्य शिक्षण संस्थान भी हैं। इसे देखते हुए यहां पुलिस की गश्त बढ़ाई जाएगी तथा सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जाएंगे।

केवीएस के बजट के अलावा विद्यालय विकास निधि और पीएमश्री फंड के माध्यम से भी परिसर में कई ढांचागत कार्य किए जा सकते हैं। बैठक में व्यापक चर्चा के बाद वीएमसी ने इन कार्यों को मंजूरी प्रदान कर दी। बैडमिंटन कोर्ट के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये, जैम पोर्टल के माध्यम से नए फर्नीचर की खरीद और पुराने फर्नीचर की मरम्मत तथा कई अन्य कार्यों के लिए भी लाखों रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधीश ने कहा कि स्कूल में नवनिर्मित स्टेज के साथ ग्रीन रूम के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके अलावा बास्केटबाल कोर्ट के आस-पास एक अच्छी दर्शकदीर्घा के निर्माण की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन


विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों की सराहना करते हुए जिलाधीश ने प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर समर्पण भाव से कार्य करते रहें। बैठक में प्रधानाचार्य सुनील चौहान ने विभिन्न मुद्दों और संस्थान की उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। वरिष्ठ शिक्षक रविंद्र सिंह ने जिलाधीश और वीएमसी के अन्य सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। अन्य शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने विषय से संबंधित उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed